{"_id":"5ecbfd368ebc3e9038547a86","slug":"a-man-hanged-from-a-tree-by-the-pond-banda-news-knp5620000163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: लॉकडाउन में काम न मिलने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: लॉकडाउन में काम न मिलने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Mon, 25 May 2020 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
ओरन में घटनास्थल पर मौजूद परिजन व अन्य।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा के ओरन में लॉकडाउन में काम न मिलने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर प्राइवेट कर्ज भी था। एक अन्य घटना में जहर खाकर युवक ने जान दे दी। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
बिसंडा थानांतर्गत ओरन चौकी क्षेत्र में कमासिन रोड निवासी सितार प्रजापति (35) पुत्र रामदीन ने सोमवार को दोपहर गांव के बाहर जगई तालाब किनारे पेड़ में अपनी साफी से गले में फंदा कस लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पिता की सूचना पर चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया सितार राजमिस्त्री था। लॉकडाउन के चलते दो माह से काम न मिलने से परेशान था। कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था।
विज्ञापन
वह अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गया है। उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के शिवलाल का पुरवा में लालबाबू (20) पुत्र भूरा निषाद ने रविवार को दोपहर घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। सीएचसी से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के नरायन गांव में रविवार की रात ज्ञान देवी (16) ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में निधि (28) ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घटनाओं में वजह घरेलू कलह बताई गई।