फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A hostel will be built for 100 PG students

Banda News: पीजी के 100 छात्र-छात्राओं के लिए बनेगा छात्रावास

Thu, 10 Apr 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A hostel will be built for 100 PG students
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट एमडी/एमएस व मेडिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी कोर्स (डीएनबी) करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर। मेडिकल कॉलेज के कैंपस में उनके लिए तीन मंजिला छात्रावास बनेगा। इसमें 100 छात्र-छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की ओर से 19 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में पीजी के 39 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अगले सत्र में संख्या बढ़कर 80 हो जाएगी। यानी अगले सत्र में 80 छात्र-छात्राएं पीजी कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं रहने के लिए छात्रावास की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने 200 वर्ग मीटर में तीन मंजिला छात्रावास बनवाने की कार्ययोजना बनाई गई है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले सत्र से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में पीजी के छात्र-छात्राएं एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के साथ रह रहे हैं, जबकि कुछ छात्र-छात्राएं कॉलेज से बाहर प्राइवेट में रूम लेकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

-पीजी छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। कार्ययोजना पास होने पर पीजी छात्र-छात्राओं को रहने की समस्या खत्म हो जाएगी। कॉलेज कैंपस में तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 19 करोड़ है। -डॉ. सुनील कौशल, प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर छात्र के लिए अलग होगा कमरा, अटैच होगा किचन व बाथरूम
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित छात्रावास के एक रूम में एक ही छात्र या छात्रा रहेंगे। रूम में लैट्रीन बाथरूम की अटैच सुविधा होगी। बालकनी व किचन भी होगा। मनोरंजन के एक कॉमन टीवी रूम (हाल) भी प्रस्तावित है। इसके अलावा एमडी छात्रों के लिए इंडोर गेम्स के लिए हाॅल व बिल्डिंग के नीचे एक कामन पार्किंग भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed