{"_id":"6883c7cdef705c7fad0faac0","slug":"a-five-year-old-innocent-girl-was-raped-bite-marks-were-found-on-her-body-banda-news-c-212-1-bnd1006-130567-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पांच वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, शरीर पर दांत से काटने के निशान मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पांच वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, शरीर पर दांत से काटने के निशान मिले
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची को पड़ोसी युवक घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शरीर पर दांत से काटने के निशान हैं। आरोपी फरार है। बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
मध्य प्रदेश बार्डर से सटे एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची शुक्रवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी 20 वर्षीय युवक मासूम बच्ची को उठा ले गया और अपने घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के शरीर पर दांत से काटने के निशान भी मिले हैं। लहूलुहान हालत में बच्ची अपने घर पहुंची तो परिजन अवाक रह गए।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरेनी ले गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि रक्तस्राव अधिक हो रहा है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की है। कालिंजर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उधर, एसपी पलाश बंसल रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।