फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A few steps away from the police post, there was a fierce fight

पुलिस चौकी से चंद कदम दूर जमकर हुई मारपीट

Mon, 24 Oct 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
A few steps away from the police post, there was a fierce fight
बांदा। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर सवारी भरने को लेकर दो डग्गामार वाहनों के चालक भिड़ गए। एक-दूसरे को जमकर पीटा। तमाशबीनों की भीड़ लग गई, लेकिन किसी ने उन्हें अलग करने का प्रयास नहीं किया। पुलिस के आने से पहले दोनों वाहन लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

मामला बांदा-टांडा हाईवे पर कालूकुआं पुलिस चौकी से कुछ दूर तिंदवारी रोड का है। रविवार को दोपहर चालक रजनीश अपने वाहन में महोखर गांव की सवारियां भर रहा था। तभी दूसरे प्राइवेट वाहन का चालक जावेद आया और पहले नंबर होने की बात कहकर उसके वाहन से सवारियां उतारने लगा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद यह हाथापाई में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर मारा। वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ लग गई, लेकिन कुछ दूर पर स्थित कालूकुआं चौकी के पुलिस कर्मियों और यातायात कांस्टेबलों को इसकी भनक तक नहीं लगी, लगभग आधा घंटे तक हंगामे के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां खड़े अन्य डग्गामार वाहनों के संचालकों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। तब तक चालक वाहन लेकर भाग निकले। कालूकुआं चौकी प्रभारी का कहना है कि हंगामा करने वालों को तलाश कर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी वाहन चौकी के आसपास खड़े नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed