फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A child died after being crushed when a thresher loaded on a tractor overturned

Banda News: ट्रैक्टर में लदा थ्रेसर पलटने से बालक की दबकर मौत

Tue, 08 Apr 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A child died after being crushed when a thresher loaded on a tractor overturned
उमेश।  - फोटो : परिजन
अतर्रा। बिसंडा के तेंदुरा के विधाता पुरवा गांव निवासी उमेश (10) की रविवार को ट्रैक्टर में लदे थ्रेसर के पलट जाने से दबकर मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चाचा बंगाली ने बताया कि दोपहर उमेश बच्चाें के साथ खेत में खेल रहा था। खेत में गांव का लवलेश अपने थ्रेसर से गेहूं की कतराई कर रहा था।
एक खेत की कतराई पूरी होने पर दूसरे खेत जाने के दौरान उमेश अपने दोस्त बादल, मलखू के साथ थ्रेसर के डाला पर बैठ गया। ट्रैक्टर लवलेश चला रहा था। ट्रैक्टर खेत की मेड़ पर चढ़ने के दौरान अनियंत्रित हो गया और थ्रेसर पलट गया।
विज्ञापन

डाला में बैठे बादल और मलखू छिटककर दूर जा गिरे, जबकि उमेश थ्रेसर के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने थ्रेसर को सीधा किया और घायल उमेश को अस्पताल पहुंचाया। तब तक उमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश दो भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। बिसंडा थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed