फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A BA student hurt by a younger sister killed by consuming poison

Banda News: छोटी बहन से कहासुनी से आहत बीए की छात्रा ने जहर खाकर दी जान

Wed, 23 Apr 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A BA student hurt by a younger sister killed by consuming poison
बांदा। घरेलू कामकाज को लेकर छोटी बहन से कहासुनी से आहत शहर के सुकुल कुआं मोहल्ला निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा श्वेता (19) ने मंगलवार को दोपहर जहर खा लिया। उल्टी होने पर घर वालों को पता चला तो जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शाम को मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पिता अधिवक्ता गजराज प्रसाद ने बताया कि श्वेता दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। मंगलवार को सुबह वह कचहरी चले गए थे। श्वेता की मां ममता देहात कोतवाली के ददरिया गांव गईं थीं। घर में बहन और भाई के साथ थी। उसी दौरान श्वेता का छोटी बहन दीपिका से घरेलू कामकाज को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। श्वेता महिला डिग्री कॉलेज से बीए कर रही थी। वह द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। कोतवाली प्रभारी एसआई विवेक त्रिपाठी ने बताया कि घरेलू वजह से जहर खाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed