फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मासूम बेटे की पीटकर हत्या, लाश दफनाई

मासूम बेटे की पीटकर हत्या, लाश दफनाई

Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मटौंध (बांदा)। नशेड़ी पिता ने नाबालिग पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी और लाश आनन-फानन दफना दी। बाद में मृतक की मां की शिकायत पर प्रशासन और पुलिस के अफसरों की मौजूदगी में लाश को खोदकर निकाला गया और उसका पोस्टमार्टम हुआ। जिस्म पर चोट के निशान पाए गए। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

गुरेह थोक मोहल्ला निवासी प्रकाश वर्मा ने शनिवार को अपने 11 वर्षीय पुत्र जीतू को डंडे से जमकर पीटा। जीतू का जुर्म यह बता रहा था कि उसने कुछ गेहूं चोरी से बेच दिया था। पिटाई से जीतू बेहोश हो गया और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पिता ने कुछ पड़ोसियों से अपनी करतूत छिपाकर उनकी मदद से जीतू को दफना दिया।
विज्ञापन

प्रकाश वर्मा की पत्नी संपत लगभग आठ माह से अपने मायके तिंदवारी में रह रही है। बताते हैं कि प्रकाश ने उसे मारपीटकर भगा दिया। पड़ोसियों ने फोन से जीतू की मां को खबर दी। वह रात 11 बजे थाने पहुंची। थानाध्यक्ष ने सुबह आने को कहा। शनिवार को सुबह संपत थाने पहुंची और तहरीर दी कि उसके पति ने उसके पुत्र जीतू की पीट-पीटकर हत्या कर दी है और लाश दफना दी है। जीतू से बडे़ पुत्र दीपक (13) को भी पीटा है। दीपक ने भी पीटकर हत्या की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर की उपस्थिति में थानाध्यक्ष राजीव यादव ने लाश खुदवाकर बाहर निकलवाई। पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीतू के जिस्म में चोंट के निशान नजर आ रहे थे। कुछ लोगों का कयास है कि बेहोशी हालत में ही उसे दफन कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिल गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

झुलसी मां-बेटी की मौत के बाद पुत्र ने भी दम तोड़ा
बांदा। नशेड़ी के परिवार को जलाने में पत्नी-बेटी की मौत के बाद गंभीर रूप से झुलसे बालक ने भी दम तोड़ दिया। घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। आरोपी पति भी झुलस गया था। इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। खुटला मोहल्ले में पांच मई की रात रफीक (32) ने पत्नी आसमां के कपड़ों में आग लगा दी थी। नजदीक सो रही तीन वर्षीय पुत्री खुशी और पांच वर्षीय पुत्र शहबाज भी गंभीर रूप से झुलस गए। रफीक खुद भी आंशिक रूप से झुलसा। आसमां और उसकी पुत्री खुशी की अस्पताल में मौत हो गई। पुत्र शहबाज का जिला अस्पताल में तभी से इलाज चल रहा था। शनिवार को सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। डाक्टरों ने कानपुर रिफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed