फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   नवरात्र पर आज से लगेगा जयकारा

नवरात्र पर आज से लगेगा जयकारा

Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
Banda
Banda Updated Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे नवरात्र पर सुबह से देवी मंदिरों में भक्तों के जयकारे लगने लगेंगे। मंदिरों को रंगरोगन से सजा संवार कर श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है। उधर पूर्व संध्या पर बुधवार को अधिकांश दुर्गा प्रतिमा पंडाल सजधज कर तैयार हो गए। रही
विज्ञापन

शहर में करीब डेढ़ सैकड़ा स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं और पंडाल बनाए गए हैं। युवाओं में खास उत्साह है। बाबूलाल चौराहा स्थित काली देवी मंदिर बाल समिति ने मंदिर को भव्य रूप से सजाया है। अध्यक्ष भोलू शिवहरे के मुताबिक उनकी टीम में मुस्लिम भी हैं। बंगालीपुरा में मां दुर्गा बाल समाज महामंत्री अरुण कुमार बताते हैं कि कांच की चूड़ियों से सजी मां शारदा की प्रतिमा स्थापित कराएंगे। इसकी कीमत करीब 52 हजार रुपये है। महेश्वरी देवी मंदिर के नजदीक मां वैष्णव बाल समाज का गुफानुमा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। रामलीला बाल समाज अध्यक्ष नारायण धुरिया, महेश्वरी देवी नवयुवक बाल समाज अध्यक्ष रवि प्रकाश चंपू, बलखंडीनाका नूतन बाल समाज अध्यक्ष चुन्नू सैनी ने बताया कि सिर्फ पंडाल की लागत 50 हजार आ रही है।
विज्ञापन

उधर नवरात्र पर सफाई और पेयजल आपूर्ति के इंतजाम चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए डीएम सुरेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने बुधवार को जनपद के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि नवरात्र के अलावा चार को मूर्ति पूजन और पांच अक्तूबर को बकरीद होगी। लिहाजा देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों के आसपास और मुख्य सड़कों पर सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था चौकस रहे। आम लोगों में किसी तरह का असंतोष नहीं पनपना चाहिए। अधिशासी अधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिया है कि वह खुद भ्रमण करके व्यवस्था देखें। मंदिर पुजारियों व आयोजकों के संपर्क में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर नवरात्र पर मुख्यमंत्री ने बिजली कटौती न किए जाने के साफ आदेश दिए हैं, लेकिन यहां पावर कारपोरेशन ने कटौती न करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। पावर कारपोरेशन अधिशासी अभियंता (वितरण खंड) ने नवरात्र की पूर्व संध्या पर प्रेस नोट जारी करते हुए उपभोक्ताओं व दुर्गा पूजा समितियों से कहा है कि शेड्यूल कटौती के अलावा आपात कटौती भी की जा रही है। दुर्गा समितियों से कहा गया है कि वह जेनरेटर की व्यवस्था कर लें और बिजली कटौती के समय संयम से काम लें। साथ ही यह भी कहा है कि पंडालों की सजावट के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन ले लें।
--
जिले में स्थापित होंगी एक हजार मूर्तियां
बांदा। प्रशासन व केंद्रीय पूजा समिति ने विसर्जन का विवाद भी सुलझा लिया है। पिछले साल जिले में 972 प्रतिमाएं स्थापित हुई थीं। इस बार दो करीब एक हजार प्रतिमाएं सजेंगी। शहर में 185 में सात मूर्तियों का और इजाफा हुआ है। इस साल 192 मूर्तियां सजेंगी। सबादा में मार्ग को लेकर दो गुटों में हर साल विवाद के मद्देनजर यहां मामला संवेदनशील है। अपर जिलाधिकारी डीएस पांडेय ने बताया कि जमुना किनारे स्थित गांवों व कस्बों में सभी समितियों ने तालाबों में मूर्ति विसर्जन का निर्णय ले लिया है। यहां प्रशासन की चौकस नजर रहेगी। शहर में कर्बला के पास तालाब में मूर्तियों का विसर्जन होगा।
--
पीतांबरा दरबार में आज से महायज्ञ
बांदा। राजघाट रोड स्थित नागा बाबा पंचानन महादेव मंदिर में माता पीतांबरा दरबार में नवरात्र पर नौ दिवसीय महायज्ञ होगा। पीठ महंत ओमचेतन ब्रम्हचारी ने बताया कि माता पीतांबरा की नवरात्र में आराधना से जीवन की तमाम कठिनाइयां और संकट दूर हो जाते हैं। मुख्य पीठ, दतिया (एमपी) में स्थित है। पांच वर्ष पूर्व भक्तों ने यहां नागा बाबा आश्रम में उनका दरबार सजाया है। रोजाना शाम यज्ञशाला में बीज मंत्र की तीन माला की आहुतियां देकर देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की जाती है। माता पीतांबरा के आश्रम में आने वाले साधू-संतों और भक्तों के ठहरने के लिए नंद किशोर लखेरा ने धर्मशाला बनवाया है। बताया कि नवरात्र पर रोजाना सुबह 9 बजे कन्या भोज की व्यवस्था महमूद हुसैन उर्फ बिल्ला भइया करेंगे। हनुमान चतुर्वेदी, मिथलेश श्रीवास्तव भी इसमें शामिल हैं। शाम को रोजाना संगीत संध्या होती है। सपा नेत्री अमिता वाजपेयी मुख्य रूप से उपस्थित रहेगी।

--
विंध्यवासिनी मेला आज से सड़क बदहाल
गिरवां। खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी देवी में 10 दिवसीय नवरात्र महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई। बृहस्पतिवार से यहां दूर-दराज से श्रद्धालु का जमावड़ा लगेगा। उधर, पीडब्ल्यूडी सड़क मरम्मत को लेकर बेपरवाह है। गड्ढों में पैचिंग न होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क किनारे कटीले बबूल के पेड़ भी मुसीबत बने हैं। आयोजन समिति ने सड़क, बिजली, पानी, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग जिलाधिकारी से की है। उधर, थाना परिसर में दुर्गा पंडाल आयोजकों की बैठक में प्रतिमाएं नदी के बजाए नहर व तालाबों में विसर्जित करने को कहा गया। तहसीलदार व एसआई रामानंद तिवारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में पैगंबरपुर, देवरार, गिरवां, बांसी, बड़ोखर, तेरा, दुर्गापुर, अर्जुनाह, रीगा, बंडे आदि गांवों के आयोजक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed