{"_id":"41-156090","slug":"Banda-156090-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा ने कुएं में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा ने कुएं में लगाई छलांग
Banda
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/कालिंजर। वृद्धा ने कुएं में कूदकर जान दे दी। तरहटी गांव निवासी सुशीला उर्फ बंटी देवी (65) पत्नी ननकू रैदास ने सोमवार को देर शाम घर के नजदीक कुएं में छलांग लगा दी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। तीन घंटे बाद उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पुत्र दिलीप ने बताया कि वह शराब के नशे में पड़ोसी के दरवाजे पर लेटी थी। परिजनों ने उसे डांटा तो वह कुएं में कूद गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी नेहा वर्मा (18) पुत्री शिवकरन ने सोमवार की रात घर में जहर खा लिया। इसी मोहल्ले के रामलाल (55) ने भी घर में जहर खा लिया। उधर, गृहकलह में सिकहुला (जसपुरा) गांव में मालती (25) पत्नी कुंवर बहादुर ने ससुराल में सोमवार की रात जहर खा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन