{"_id":"41-141061","slug":"Banda-141061-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार में साढ़े 11 हजार करोड़ के घोटाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार में साढ़े 11 हजार करोड़ के घोटाले
Banda
Updated Wed, 10 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बांदा। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी और बुंदेलखंड इंचार्ज सत्येंद्र नारायण कुशवाहा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार में साढ़े 11 हजार करोड़ के घोटाले हुए। प्रदेश की सपा सरकार में गुंडाराज कायम है। बिहार में भाजपा गठबंधन खत्म होते ही आतंकी हमला हो गया।
सोमवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विदेश नीति में कांग्रेस सरकार चूहा बने हुए हैं। हमारे जांबाज सैनिकों के सिर काटे जा रहे हैं। उधर, सीबीआई सपा और बसपा को कठपुतली की तरह नचा रही है। हर नेता को सीबीआई का भय है। उत्तर प्रदेश में आतंकवादियों पर चल रहे मुकदमे वापस लिए जा रहे हैं। मुस्लिम तुष्टीकरण में मुस्लिम कन्याओं को 30 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। सपा नेता ने बांदा में अभियंता को पीटा। इशरतजहां मामले में भाजपा नेता ने कहा कि राजनीति हो रही है। अधिकारियों को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद, मंत्री राजेश सिंह, जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला इत्यादि उपस्थित रहे।