{"_id":"41-134445","slug":"Banda-134445-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत रस्मों से बचें मुसलमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत रस्मों से बचें मुसलमान
Banda
Updated Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा क्षेत्र के कोर्रही गांव में मंगलवार की रात सुन्नी इज्तिमा की धूम रही। पूरी रात चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी तादाद में लोग शरीक हुए। मौलाना शाकिर अली नूरी (अमीर सुन्नी दावते इस्लाम, मुंबई) ने कहा कि अकीदे के साथ सही अमल की जरूरत है।
मौलाना जिकरुल्लाह मक्की (बरेली) ने कहा कि अकीदे की इस्लाह से ईमान मजबूत होता है। उन्होंने मुसलमानों से कहा कि सहाबा (मोहम्मद साहब के साथी) के रास्ते पर चलें। तमाम गलत रस्मों और खुराफात से बचें। कुरान और हदीस पर अमल करें। इस मौके पर मदरसा गौसिया नूरिया अहले सुन्नत, छनेहरा लालपुर के दो तलबा (छात्र) की दस्तारबंदी मौलाना शाकिर अली नूरी के हाथों की गई। इज्तिमा की शुरुआत कारी रियाजुद्दीन (मुंबई) ने तिलावते कुराने से की। मौलाना हबीबुर्रहमान मिसवाही ने पैगेंबरे इस्लाम की नसीहतें याद दिलाईं। उन्होंने नात भी पेश की। जलसे की निजामत (संचालन) मौलाना किस्मत किस्मत सिकंदरपुरी ने की। मौलाना नजीर हयात, मौलाना रिजवान, मौलाना तुफैल, मौलाना अब्दुल कयूम शाहिदी, मौलाना अब्दुल रऊफ, कारी अनीस, मौलाना रेहान, मौलाना अब्दुल मोईद हबीबी आदि शरीक रहे।
इस मौके पर मदरसा नूरिया (छनेहरा लालपुर) के लिए खरीदी गई जमीन पर मौलाना शाकिर अली नूरी ने संग बुनियाद (शिलान्यास) किया। साथ ही मदरसे के लिए दुआ की। इज्तिमा आयोजन प्रमुख हाफिज सैय्यद यासीन अहमद (छनेहरा लालपुर) ने सभी का शुक्रिया अदा किया।