फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   960 maternity applications are gathering dust

960 प्रसूताओं के आवेदन धूल फांक रहे

Wed, 25 May 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
960 maternity applications are gathering dust
बांदा। केंद्र सरकार की ओर से संचालित जननी सुरक्षा योजना का प्रसूताओं को कोई लाभ नहीं मिल रहा। इस योजना में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) की ओर से फरवरी माह से धेला नहीं दिया गया। नतीजे में प्रसव केंद्रों में 960 प्रसूताओं के आवेदन धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना की शुरूआत वर्ष 2005 में हुई थी। इसमें गरीब प्रसूताओं को आर्थिक राहत दिए जाने की व्यवस्था है। योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में प्रसव बाद शहरी महिलाओं को एक हजार और ग्रामीण महिलाओं को 1400 रुपये दिए जाते हैं, लेकिन इन दिनों योजना कागजों तक ही सीमित रह गई। प्रसूता महिलाएं आर्थिक मदद के लिए नवजात को गोद में लिए अस्पतालों के चक्कर लगाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल से मिले आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021-22 में 4980 प्रसूताओं में सिर्फ 4260 महिलाएं योजना से लाभान्वित हुईं। 720 प्रसूताओं को अभी योजना के लाभ का इंतजार है। इसी तरह वर्ष 2022-23 में 240 प्रसूता जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए लाइन में हैं। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक एक भी महिला को योजना से धेला नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की कुछ महिलाओं के खाता संख्या और नामों में गड़बड़ियों से राशि नहीं पहुंच सकी। उन्हें दुरुस्त कराने के लिए अवगत कराया गया है।

फरवरी से नहीं मिला बजट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनएचएम के तहत जननी सुरक्षा योजना का बजट मिलता था। फरवरी से इस योजना में कोई बजट आवंटित नहीं हुआ। अबकी एनएचएम की ओर से सिर्फ वेतन का बजट दिया गया है। जननी सुरक्षा योजना में बजट जारी होने पर पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed