{"_id":"5bdb44f3bdec2269717a26d4","slug":"96-transformers-for-tube-wells","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप के लिए 96 ट्रांसफार्मरों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप के लिए 96 ट्रांसफार्मरों की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना दिए किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलकूपों के बिजली कनेक्शन न मिलने से परेशान किसानों का पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना देकर बैठ जाना रंग लाया। बात प्रदेश के ऊर्जा मंत्री तक पहुंच गई। मंत्री ने फोन पर ही मुख्य अभियंता को किसानों की समस्याएं दूर करने के निर्देश के साथ ही बांदा जिले के लिए 96 ट्रांसफार्मर और बांदा व हमीरपुर के लिए 5-5 सौ खंभे तत्काल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गुरुवार को जिले के कई गांवों के किसान चिल्ला रोड स्थित पावर कार्पोरेशन मुख्य अभियंता कार्यालय जा धमके। इनकी अगुवाई भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह कर रहे थे। इन किसानों ने कई माह पूर्व अपने निजी नलकूप में बिजली कनेक्शन के लिए 84-84 हजार रुपया बिजली विभाग में जमा कर रखा है। उन्हें कनेक्शन नहीं मिल रहा। किसानों ने मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना देते हुए कहा कि वह तभी हटेंगे जब उनके नलकूपों में कनेक्शन हो जाएगा। इसी बीच किसानों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से बात की और अपना दुखड़ा रोया। ऊर्जा मंत्री ने मुख्य अभियंता केशव कुमार भारद्वाज से तत्काल फोन पर बात की और हालात जाने। निर्देश दिया कि किसानों को कनेक्शन सामग्री फुटकर न देकर एक साथ दी जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर उन्होंने आगरा मुख्यालय बात की। 25 केवीए क्षमता के 96 ट्रांसफार्मर बांदा जनपद को आवंटित हो गए हैं। साथ ही बांदा व हमीरपुर के लिए 5-5 सौ खंभे भी आवंटित किए गए हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि 2-3 दिनों के अंदर यह सामग्री आ जाएगी और किसानों के नलकूप को कनेक्शन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 26 सितंबर तक के पंजीकृत किसानों को ट्रांसफार्मर आवंटित कर दिए गए हैं। ये शीघ्र मिल जाएंगे।
विज्ञापन
धरना देने वाले किसानों में समाजसेवी रामजी भाई सहित अनूप व ब्रजेश (गोखरही), रमेश (पिस्टा), देवीदीन (कोरारी), बासदेव (माटा), रामबहोरी (मवई खुर्द), सुरेंद्र सिंह (मोहन पुरवा), जयकरन (गोविंदपुर), कुलदीप (निलाथू), बद्री (बदौली), ओमप्रकाश (जारी), रामपाल (पचनेही) भी शामिल रहे। रामजी भाई ने बताया कि इन किसानों ने अगस्त माह से अक्तूबर माह तक शुल्क जमा कर दिया है।