फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   90 Plus campaign shared on Delhi's platform

दिल्ली के मंच पर साझा हुआ 90 प्लस अभियान

Wed, 16 Oct 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
90 Plus campaign shared on Delhi's platform
मतदान संबंधी दिल्ली में आयोजित बैठक में भाग लेते बांदा डीएम हीरा लाल। - फोटो : BANDA
बांदा। लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति मतदाताओं का रुझान बढ़ाने के लिए यहां चलाई गई 90 प्लस मुहिम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह मुख्य मुद्दा रही। मुहिम के अगुवा डीएम हीरालाल इस कार्यक्रम में बुलाए गए थे। उन्होंने अभियान संचालन की विस्तृत जानकारियां दीं।
विज्ञापन

दिल्ली के सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च संगठन के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में मतदान के प्रति लोगों की सहभागिता को बढ़ाने पर मंथन किया गया। इसमें उपस्थित डीएम हीरा लाल ने पिछले लोकसभा चुनाव में बांदा में जोरशोर से चलाए गए 90 प्लस अभियान का हवाला देकर कहा कि मतदाताओं के दिलोदिमाग में यह भाव जगाना जरूरी है कि उनके एक वोट से कितना बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भले ही 90 फीसदी का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया, लेकिन मतदान में 11 फीसदी का इजाफा हुआ। खास बात यह भी रही कि दिव्यांगों ने पहली बार बड़ी संख्या में मतदान किया। उनके 85.35 फीसदी वोट पड़े। अभियान में दिव्यांगों का मतदान बढ़ाने के लिए भी विशेष कवायदें की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने वो तमाम जानकारियां शेयर कीं तो 90 प्लस अभियान में यहां बीएलओ से लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों ने अपनाई थीं। टीमें मतदाताओं से घुलमिलकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करती रहीं। मतदान केंद्रों में छांव, पानी, स्वल्पाहार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं की गईं।
डीएम ने कहा कि मतदान का ग्राफ बढ़ाने के लिए मतदाताओं को विश्वास में लेना बेहद जरूरी है। उनके मन में जो नकारात्मक चीजें हैं उन्हें दूर करना होगा। सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च की अध्यक्ष यामिनी अय्यर ने इस अभियान और प्रयासों को सराहनीय और उदाहरण बताया।

कहा कि देश के अन्य जनपदों में भी ऐसे ही प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने बांदा के अभियान को मॉडल के रूप में सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय मीडिया तक प्रचारित किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed