फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   874 defaulters cut off power

874 बकाएदारों की काटी बिजली

Sun, 25 Aug 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
874 defaulters cut off power
बकाएदारों से वसूली करते बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : BANDA
बांदा। बकाया वसूली अभियान में बिजली विभाग की 34 टीमों ने 10 हजार रुपये से अधिक के 874 बकाएदारों की बिजली काट दी। 56 लाख रुपये बकाया वसूल किया गया। इनमें 8 लाख रुपये चेक के जरिये प्राप्त हुआ। यह अभियान ऊर्जा एवं प्रबंध निदेशक (पावर कार्पोरेशन लिमिटेड) प्रमुख सचिव के निर्देश पर चलाया गया था।
विज्ञापन

रविवार को मुख्य अभियंता (वितरण) केशव प्रसाद भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद और अधिशासी अभियंता अनिल पाठक व अजय कुमार सविता के निर्देशन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 34 टीमों ने सघन अभियान चलाया।
विज्ञापन

शहर के छोटी बाजार, नोनिया मोहाल, खुटला, किरन कालेज, डीएम कालोनी, कालूकुआं, झील का पुरवा, स्टेशन रोड, नवाब टैंक आदि इलाकों में बकाएदारों से वसूली की गई। बकाया अदा न करने पर 363 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। 21 लाख रुपये नकद और 8 लाख रुपये चेक के माध्यम राजस्व जमा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में 511 बिजली बकाएदारों के कनेक्शन काटकर उनके घरों की बिजली गुल कर दी गई। 27 लाख रुपये बकाया वसूला। मुख्य अभियंता ने बताया कि अभियान पूरे माह चलेगा। इस अवसर पर हिमांशु यादव, अवर अभियंता मोहम्मद सिद्दीक, केके कमल, ज्ञानेश कुमार, कांता प्रसाद, रजनेश, श्रीकांत, सौरभ अग्रहरि, विवेक सिंह, धीरज भाष्कर, आरपी सिंह, राजेश श्रीवास व मोहित सिंह समेत गोपाल सिंह, राजेश गोपाल पटेल, अनुदेश कटियार, आशुतोष दीक्षित, कमाल अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed