फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   87 karod saumpakar bhee nijee nalakoop se vanchit hain kisaan

87 करोड़ सौंपकर भी निजी नलकूप से वंचित हैं किसान

Tue, 14 Jul 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
87 karod saumpakar bhee nijee nalakoop se vanchit hain kisaan
स्टोर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर। - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में खुद की पूंजी लगाकर खेत सींचना भी टेढ़ी खीर है। निजी नलकूप के लिए बिजली विभाग कनेक्शन ही नहीं देता। मंडल के 6365 किसान पिछले दो साल से कनेक्शन के लिए कार्पोरेशन के चक्कर लगा रहे हैं। इन किसानों ने अपनी गाढ़ी कमाई के करीब 87 करोड़ रुपये जमा कर रखे हैं। इसका कोई अतिरिक्त लाभ किसानों को नहीं मिलेगा। पावर कार्पोरेशन लक्ष्य न आने की दलील दे रहा है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में सामान्य जमा योजना के तहत 5977 व पूर्ण जमा योजना में 388 किसानों ने निजी नलकूपों में कनेक्शन के लिए लगभग 87 करोड़ रुपये जमा किए हैं। दो साल बीत जाने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिला। किसान गाढ़ी पूंजी फंसाकर भी खेत सींचने को तरस रहे हैं। ऐसे ही आवेदक किसान रामभवन (पचनेही) का कहना है कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालकर जमा किया था। कर्ज का ब्याज बढ़ रहा है। खेती नहीं हो पा रही। किसान श्याम किशोर (कुरौली) का कहना है कि जनवरी 2019 में पत्नी व बहू के गहने बेचकर पैसा जमा किया था। अब तक कनेक्शन नहीं मिला है। किसानों को सामान्य व पूर्ण जमा योजना के तहत निजी नलकूप कनेक्शन का एक मुश्त पैसा/इस्टीमेट जमा करने पर 65 हजार रुपये की छूट मिलती है।
विज्ञापन

पिछले साल 120 निजी नलकूपों में कनेक्शन का लक्ष्य दिया गया था। आवेदकों की संख्या चार हजार थी। इस वर्ष निजी नलकूपों के कनेक्शन का लक्ष्य अभी तक नहीं दिया गया है। लक्ष्य आते ही कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके भरद्वाज, मुख्य अभियंता
पावर कार्पोरेशन, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed