फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   84 buses in the election, passengers are doing circumambulation

84 बसें चुनाव में,यात्री कर रहे परिक्रमा

Wed, 02 Mar 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
84 buses in the election, passengers are doing circumambulation
बांदा। बुंदेलखंड में तीन चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद भी चित्रकूटधाम मंडल के चार डिपो की 84 बसें अभी चुनाव से नहीं लौटी हैं। महाशिवरात्रि के बाद होली का त्योहार के चलते यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। बसें न मिलने से ये यात्री रोडवेज बस स्टैंड से लेकिन निजी बसों के स्टैंड और छोटे चार पहिया वाहनों के स्टैंड की परिक्रमा कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें समय पर वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, इटावा, उन्नाव आदि रूट के यात्रियों को कई-कई घंटे वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चार डिपो में 394 बसें हैं। इसमें 82 बसें सरेंडर या खराबी होने से खड़ी कर दी गई हैं। कई बसों को विधानसभा चुनाव में भेज दिया गया। इस समय चारों डिपो में 228 बसों का ही संचालन हो रहा है। इनमें भी ज्यादातर बसें खटारा हैं। चारों जिलों में सामान्य दिनों में प्रतिदिन औसतन 16 हजार यात्री रोडवेज की बसों में यात्रा करते हैं। त्योहार आने से यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

15 दिन से टिकट बुकिंग सेवा भी बंद
रोडवेज डिपो में टिकट बुकिंग सेवा पिछले महीने ही शुरू की गई थी। इससे काउंटर से टिकट लेने के साथ ही सीट नंबर भी मिल जाता था। करीब पंद्रह दिन पहले बुकिंग काउंटर बंद कर दिया गया। लिपिक का कहना है कि बसों के चुनाव में चले जाने से समय सारिणी गड़बड़ा गई है। बसों के आने व जाने का समय भी निश्चित नहीं है। इससे बुकिंग सेवा बंद कर दी गई है। चुनाव बाद पुन: बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 बसों के इंजन और टायर खराब
वर्कशाप में खड़ीं 59 बसों में 24 के इंजन व टायर खराब हैं। दुर्घटनाग्रस्त पांच बसों की बॉडी नहीं है। 30 बसें छोटी मोटी खराबी के कारण खड़ी हैं। पांच बसें ब्रेक डाउन हैं। फोरमैन का कहना है कि बड़ी खराबी से 24 बसें ही खड़ी हैं। टायर व इंजन के पार्ट़्स नहीं मिल रहे। बसें खराब और ठीक होना सतत प्रक्रिया है।
मंडल में बसों की मौजूदा स्थिति-
डिपो बस खराब सरेंडर चुनाव संचालित
बांदा 125 23 12 49 41
महोबा 118 14 6 17 81
राठ 88 12 3 00 73
हमीरपुर 63 10 2 18 33
योग- 394 59 23 84 228
वर्जन
बसों की मरम्मत कराई जा रही है। सामग्री की कोई कमी नहीं है। जल्द पूरी बसें रूटों पर दौड़ेंगी। - केपी सिंह, स्टेशन प्रबंधक, चित्रकूटधाम मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed