फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   डीएम ने सफाईकर्मियों के निलंबन के दिए आदेश

डीएम ने सफाईकर्मियों के निलंबन के दिए आदेश

Wed, 20 Mar 2019 08:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने सफाईकर्मियों के निलंबन के दिए आदेश
बांदा। होली पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ के बीच रोडवेज की व्यवस्थाएं देखने डीएम हीरालाल बुधवार की सुबह अचानक रोडवेज बस अड्डे पहुंच गए। परिसर से लेकर बसों के अंदर सीट तक का मुआयना कर डाला। गंदगी पर सफाई कर्मियों के निलंबन के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रोडवेज के आरएम और एआरएम नहीं मिले। डीएम ने चालकों से बसों के बारे में जानकारी ली। चालकों ने बताया कि बसों को दुरूस्त करने के लिए अधिकारियों से कहा जाता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। डीएम ने आरएम व एआरएम के विरुद्ध कार्रवाई के लिए परिवहन निगम एमडी को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ईओ नगर पालिका संतोष कुमार को बुलाकर सफाई कराने और यहां के सफाई कर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। परिसर में उत्पात मचा रही विक्षिप्त महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज नसीम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed