फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दुर्घटना राहत यान फेल होने की एडीआरएम करेंगे जांच

दुर्घटना राहत यान फेल होने की एडीआरएम करेंगे जांच

Tue, 13 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना राहत यान फेल होने की एडीआरएम करेंगे जांच
बांदा। खजुराहो में इंजन के पटरी से उतर जाने पर बांदा से भेजी गई दुर्घटना राहत यान (एआरटी कोच) के रास्ते में जगह-जगह फेल होने पर उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अशोक मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए एडीआरएम को जांच के आदेश दिए हैं। कहा है कि जांच में दोषी मिले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में कर्मचारियों को जल्द रक्त पैथालाजी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



मंगलवार को यहां निरीक्षण पर आए डीआरएम ने कहा कि दुर्घटना राहत यान का अचानक फेल होना गंभीर मामला है। इसकी जांच एडीआरएम से कराई जा रही है। हालांकि उन्होंने इस मामले में फिलहाल किसी भी अधिकारी को निलंबित किए जाने से साफ इनकार किया। कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बांदा रेलवे स्टेशन में जल्द ही सीसी कैमरा व एलसीडी लगाने के निर्देश दिए। यहां वाहन स्टैंड बंद होने के सवाल पर कहा कि ठेके के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं। रेल कर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग के सीएमओ प्रतिमाह बांदा आएंगे। रेलवे अस्पताल में पैथालाजी खोलने पर भी विचार चल रहा है। डीआरएम ने रेलवे के रनिंग रूम और रेलवे कालोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल कोचिंग अधिकारी प्रदीप यादव, आरपीएफ कमाडेंट सारिका मोहन, सहायक संरक्षा अधिकारी एमके गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता कार्य शिव सिंह, स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा, वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार, चिकित्साधिकारी राहुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोको पायलट कक्ष में गीजर से पानी रिसता देख नाराज डीआरएम ने दो दिन के अंदर दुरुस्त न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। लोको पायलट कक्षों में सीलन व विद्युत उपकरण बेतरतीब मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। किचेन की फर्श पर रखे गैस सिलिंडर, गंदगी मिलने पर प्रभारी रनिंग रूम को फटकार लगाई। स्टेशन की बाहरी दीवार पर बिना अनुमति रेलवे यूनियनों के लगे बैनरों को हटवाया। इसके बाद वह झांसी के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर निर्माण, इलेक्ट्रिक, सिग्नल आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा जिला मंत्री डा.मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम को 15 सूत्री ज्ञापन दिया। स्टेशन में पार्किंग, आरक्षण के मात्र दो खिड़कियों से हो रही असुविधाओं और यहां दलालों के कब्जे की शिकायत की। टोकन व्यवस्था लागू करने, पार्सल अधिकारी की जांच आदि की मांगें शामिल रहीं। सीसी कैमरा, स्वचालित सीढिय़ां, प्राचीन डिग्गी तालाब का सुंदरीकरण, प्लेटफार्म नंबर-2 की टिकट खिड़की 24 घंटे संचालित करने की मांगें कीं।

-डीआरएम ने बताया इसे गंभीर प्रकरण
-खजुराहो भेजी जा रही राहत यान हो गई थी फेल
-डीआरएम ने किया रेलवे परिसर का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed