{"_id":"5b8ecbe4867a5548636f3347","slug":"81536084964-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना में 18.77 हजार परिवारों की फीडिंग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना में 18.77 हजार परिवारों की फीडिंग नहीं
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। गरीबों को प्रतिवर्ष पांच लाख तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ दिए जाने के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत मिशन योजना में 18.77 हजार पात्र परिवार योजना से वंचित हो सकते हैं। अंतिम तिथि तक इन परिवारों की डाटा फीडिंग नहीं हो पाई। अब तक एक लाख 90 हजार 64 लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख 71 हजार 987 गरीब परिवारों की डाटा फीडिंग हो पाई है। दो सितंबर अंतिम तिथि थी।
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत मिशन की शुरुआत 25 सितंबर से होनी है। इसके लिए पात्र परिवारों का सर्वे ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम विकास विभाग व शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से कराया गया है। बांदा शहर में 52 हजार व अतर्रा में 26 हजार परिवार चिन्हित किए गए हैं। बांदा में 50 व अतर्रा में 24 हजार परिवारों की फीडिंग की जा चुकी है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख 12 हजार 64 गरीब परिवारों को चिन्हित किया गया है। एक लाख एक हजार 987 परिवारों की फीडिंग हो गई है।
शहरी क्षेत्र में चार हजार और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 हजार 77 परिवारों की डाटा फीडिंग नहीं हो पाई। अंतिम तिथि दो सितंबर थी। हालांकि अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि सर्वे में चिन्हित किसी परिवार को वंचित नहीं होने दिया जाएगा। योजना शुरू होने से पहले उनकी भी फीडिंग हो जाएगी। फीडिंग के बाद 20 सितंबर को पात्र परिवारों को स्मार्ट कार्ड बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
-फीडिंग की अंतिम तिथि दो सितंबर बीती
-1.90 के लक्ष्य में 1.71 लाख की हुई फीडिंग
-25 से लागू हो रही है आयुष्मान भारत मिशन