फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पात्रों को लाभ मिले तो गांव बन सकते हैं स्वर्ग

पात्रों को लाभ मिले तो गांव बन सकते हैं स्वर्ग

Wed, 21 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पात्रों को लाभ मिले तो गांव बन सकते हैं स्वर्ग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक नहीं पहुंचता तो उनमें निराशा आ रही है। सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे और समुदाय में सामाजिक समरसता और एकता का माहौल रहे तो गांव स्वर्ग बन सकते हैं। ये बातें मंडलायुक्त रामविशाल मिश्र ने कहीं। उधर, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने कहा कि जिले का हरेक वकील कम से कम एक गरीब व्यक्ति का मुकदमा नि:शुल्क लड़ेगा।


मंगलवार को अतर्रा में विद्याधाम समिति द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि महाभारत काल से ही बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां प्राकृतिक संपदाओं का भंडार है। मिट्टी सोना उगलती है। इसके बाद भी मानव जनित समस्याओं की वजह से यह क्षेत्र गरीबी, भुखमरी और पलायन के मकड़जाल में उलझकर रह गया है। उन्होंने विद्याधाम समिति द्वारा लांच किए गए मिसाल हक का साथी एप्प की सराहना की।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने कहा कि जन अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन का कर्तव्य है। प्रशासन की इच्छा शक्ति ढीली हो जाती है तो बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का हनन होने लगता है। उन्होंने कहा कि पात्रों का हक खाने वाले अपात्रों को रोका जाना चाहिए। बताया कि अधिवक्ता संघ ने निर्णय लिया है कि जिले का हरेक वकील एक गरीब व्यक्ति का मुकदमा नि:शुल्क लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतर्रा नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश भाऊ ने अतर्रा में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। कवि जवाहरलाल जलज ने कविता से बुंदेलखंड की प्राकृतिक सौंदर्य का बखान किया। कार्यक्रम के मेजबान विद्याधाम समिति के राजाभइया ने बताया कि समिति के एप्प मिसाल का हक साथी में 64 प्रकार की योजनाओं और कानूनों की जानकारी उपलब्ध है। इसका उद्देश्य लोगों को जानकारी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में समाजसेवी जगरूप सिंह, हर्षित गुप्ता, ब्रजमोहन, शहरोज फात्मा, उमा चतुर्वेदी, रूबी जैनब, गुंजन गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष लल्लूराम शुक्ल द्वारा किया गया। माया श्रीवास्तव, शिवकुमार गर्ग, प्रदीप गर्ग, शांति स्वरूप पांडेय, अयोध्या प्रसाद, गुडिय़ा आदि शामिल थे।


-पात्रों को लाभ मिले तो गांव बन सकते हैं स्वर्ग
-जनसंवाद कार्यक्रम में आयुक्त बोले
-जिले का हर वकील एक गरीब का मुफ्त लड़ेगा केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed