{"_id":"5a1475084f1c1b6f548be9f1","slug":"81511290120-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के गांवों में गठित होंगी ग्राम स्वच्छता वाहिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के गांवों में गठित होंगी ग्राम स्वच्छता वाहिनी
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में नवंबर माह में कई विकास खंडों के गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) किए जाने की तैयारी है। इन गांवों में बुधवार को सहायक विकास अधिकारी (एडीओ, पंचायत) सहित अन्य ग्राम्य स्तरीय कर्मचारियों की उपस्थिति में गोष्ठी होगी। इसमें ग्राम स्वच्छता वाहिनी का गठन किया जाएगा।
पंचायती विभाग के मंडलीय उप निदेशक दिनेश सिंह द्वारा इसका आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक जिन गांवों को नवंबर माह में ओडीएफ किया जाना है वहां एडीओ पंचायत अपने समस्त स्टाफ के साथ 22 नवंबर को रात्रि विश्राम करेंगे। इसके पहले शाम को ग्रामीणों के साथ स्वच्छता गोष्ठी करेंगे। बेस लाइन सर्वे में हुई गड़बड़ियां, शौचालय का निर्माण या इस्तेमाल न होने की स्थिति का ग्रामीणों के सामने ही सत्यापन किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर गठित निगरानी समितियों के साथ प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम स्वच्छता वाहिनी का गठन होगा। इसमें पूर्व प्रधान, कोटेदार, ग्राम पंचायत सदस्य, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी, गांव के प्रभावशाली लोग, सचिव ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी, सहायक, आशाबहू, रोजगार सेवक आदि ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।
उप निदेशक ने कहा है कि स्वच्छता वाहिनी ग्राम पंचायत में साप्ताहिक/पाक्षिक/मासिक स्वच्छता गोष्ठियां करके निगरानी समितियों को सक्रिय रखेंगी। ग्राम पंचायत के स्वच्छता रजिस्टर को अपडेट करते रहेंगी। एडीओ को यह भी निर्देश दिए हैं कि गांव में रात्रि विश्राम के बाद सुबह मार्निंग फालोअप की कार्रवाई भी कराएं। पर्यवेक्षक के रूप में जिला कंसलटेंट भी शामिल होंगे। उप निदेशक ने मंडल के सभी डीपीआरओ से कहा है कि वह भी किसी न किसी ग्राम पंचायत में खुद उपस्थित रहें और इसका नेतृत्व करें। उप निदेशक खुद भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
-आज गांवों में स्वच्छता गोष्ठियों का आयोजन
-उप निदेशक (पंचायत) ने जारी किए निर्देश
-जिला कंसलटेंट और डीपीआरओ भी होंगे शामिल