फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दिल का दौरा पड़ने से किसान की खेत में मौत

दिल का दौरा पड़ने से किसान की खेत में मौत

Tue, 04 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
दिल का दौरा पड़ने से किसान की खेत में मौत
मटाैंध (बांदा)। बदहाली में दिल का दौरा पड़ने से एक और किसान की जान चली गई। उस पर बैंक व गांववालों का कर्ज था। तीन साल से फसलों पर मौसम की मार झेल रहा था। फसल की आस में सोमवार को खेत पर पहुंचा तो खेत को जुताई लायक न देख उसे वहीं दिल का दौरा पड़ गया और कुछ ही देर में प्राण पखेरू उड़ गए।
विज्ञापन


कसबा मटौंध के अमर सिंह (58) चार बीघा के काश्तकार थे। उन्होंने कुछ दिन पहले इलाहाबाद बैंक की मटौंध शाखा से 85 हजार रुपये कर्ज लिया था। परिजनों के मुताबिक गांव वालों का 50 हजार रुपये कर्ज था। इकलौते पुत्र अतुल सिंह ने बताया कि पैसे के अभाव में उसके पिता उसकी शादी भी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


इसका भी उन्हें सदमा था। दैवीय आपदाओं के चलते पिछले तीन साल से खेत मेें फसल नहीं हो पाई। इससे बैंक और गांव वालों का कर्ज अदा नहीं हो पाया। अमर सिंह को यह चिंता खाए जा रही थी। पुत्र ने बताया कि सोमवार दोपहर अमर सिंह अपने खेत की हालत देखने गए थे, ताकि जुताई की तैयारी की जा सके लेकिन अब तक यहां पर्याप्त बारिश न होने से खेत जुताई के काबिल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे साल भी फसल जाती देख अमर सिंह को खेत में ही दिल का दौरा पड़ गया। वह खेत की मेड़ पर गिरे और दम निकल गया। चरवाहों की सूचना पर पुत्र और परिजन तत्काल पहुंचे और शव उठाकर लाए। बिना पोस्टमार्टम आदि के अंतिम संस्कार कर दिया।


इस बाबत मटौंध स्थित इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक विशाल ने बताया कि अमर सिंह के कर्ज के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। कर्जमाफी की बाबत कहा कि ऐसे किसानों की लंबी लिस्ट है। अभी अंतिम सूची तैयार नहीं हो पाई है। उन्होेंने कहा कि कर्ज है तो मृतक का पुत्र कार्ड आदि लेकर उनसे संपर्क करे। दायरे में आएगा तो कर्ज जरूर माफ होगा।

-तीन साल से बर्बाद हो रही थी फसल, बैंक व गांववालों का था कर्ज
-खेत की हालत जुताई लायक न देख वहीं पड़ गया दिल का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed