फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   80 more came under the grip of Corona

कोरोना की गिरफ्त में 80 और आए

Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
80 more came under the grip of Corona
बांदा। तीसरी लहर में शनिवार को कोरोना ने और छलांग मारी। 80 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। बांदा जेल में संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। यहां शनिवार को 8 नए मरीज पाए गए हैं। यह बंदी बताए गए हैं। जनपद में अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा तीन सैकड़ा से ज्यादा हो गया है। हालांकि लगभग इतने ही स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जारी हुई पॉजिटिव मरीजों की लिस्ट में शहर के बजरंग कालोनी, इंदिरा नगर, स्वराज कालोनी, बलखंडी नाका, पुलिस लाइन, अलीगंज, आवास विकास सहित अतर्रा में 25 और नरैनी में 3 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की सूची में 21 महिलाएं हैं। किशोर और बालक-बालिकाओं की संख्या 6 है।
विज्ञापन

चित्रकूट मंडल में संक्रमण में बांदा अव्वल
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में तीसरी लहर का सबसे ज्यादा असर मंडल मुख्यालय बांदा जनपद में है। तीन अन्य जनपदों की अपेक्षा यहां संक्रमण और संक्रमित ज्यादा हैं। हालांकि रिकवरी रेट में भी बांदा मंडल में अव्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण के आंकड़ों में दूसरा नंबर चित्रकूट जनपद का है। लेकिन रिकवरी रेट यहां भी 97 फीसदी है। हमीरपुर तीसरे और महोबा चौथे स्थान पर है। झांसी मंडल में सबसे ज्यादा संक्रमण झांसी जनपद में है। मौतें भी यहां सर्वाधिक हुई हैं। ललितपुर तीसरे पायदान पर है।
कोरोना से दो मौतों पर स्वास्थ्य विभाग की मुहर
बांदा। तीसरी लहर में कोरोना से दो मौतें स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकारी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा शनिवार को जारी प्रेस बुलेटिन में इन मौतों की जानकारी दी गई है। कहा है कि मृतकों में चिल्ला क्षेत्र के एक गांव की 77 वर्षीय महिला को 23 जनवरी को दिन में 3 बजे भर्ती किया गया था।

पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान 26 जनवरी को शाम 4 बजे उसकी मौत हो गई। दूसरी मौत बांदा शहर के छोटी बाजार इलाके में हुई। यहां के 65 वर्षीय वृद्ध को 26 जनवरी को सुबह 9 बजे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 27 जनवरी को 11.20 बजे उसकी मौत हो गई। सीएमओ डा.एके श्रीवास्तव का कहना है कि वैसे यह दोनों मरीज कोविड पॉजिटिव होने के साथ पूर्व से गंभीर बीमारियों से ग्रसित भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed