फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   80 government tube wells stalled, irrigation crisis in five thousand bigha farms

80 सरकारी नलकूप ठप, पांच हजार बीघा खेतों में सिंचाई संकट

Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
80 government tube wells stalled, irrigation crisis in five thousand bigha farms
तिंदवारी। ‘का वर्षा जब कृषि सुखानी’। तिंदवारी क्षेत्र में सिंचाई के सरकारी संसाधनों की कुछ ऐसी ही स्थितियां हैं। नहर विहीन इस क्षेत्र में 50 फीसदी सरकारी नलकूप ठप पड़े हैं। ये तब चालू होंगे, जब गेहूं की बुआई और लगभग पांच हजार बीघा खेत की सिंचाई का समय बीत चुका होगा। क्षेत्र में 163 सरकारी ट्यूबवेल हैं। इनमें 80 खराब बताए गए हैं। इनके बंद होने का ठीकरा नलकूप और बिजली विभाग एक-दूसरे पर फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्रीय किसान खरीफ में भी हाथ मलते रह गए। उन्हें उम्मीद थी कि ट्यूबवेल दुरुस्त हो जाएंगे तो रबी में कुछ भरपाई होगी, लेकिन खेतों को पानी की इस उम्मीद पर भी पानी फिर गया।
विज्ञापन

नलकूप अब तक नहीं ठीक हो पाए हैं। गेहूं, चना, सरसों, मटर, मसूर आदि की बुआई की जा चुकी है। अब पानी की दरकार है। पलेवा भी बाकी है। पूरी तरह सरकारी नलकूपों पर निर्भर लगभग पांच हजार बीघा खेती दांव पर लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा
नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता ज्ञानेश कुमार के मुताबिक मैकेनिकल खराबी (मोटर खराब होना या फुंकने) पर विभाग तुरंत मरम्मत कराकर चालू कर देता है, लेकिन ट्रांसफार्मर जलने पर बदलने की जिम्मेदारी बिजली विभाग की है। ज्यादातर नलकूप ट्रांसफार्मर की खराबी से बंद हैं। विलंब वहीं से होता है।
उधर, बिजली विभाग के एसडीओ देवव्रत आर्या का कहना है कि ट्रांसफार्मरों में ज्यादातर तेल चोरी के मामले हैं। नलकूप आपरेटर की जिम्मेदारी होती है कि वह एफआईआर दर्ज कराए, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता। बिना एफआईआर ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया में देरी होती है। फिर भी खराब ट्रांसफार्मर प्राथमिकता से बदले जा रहे हैं।
तिंदवारी, भिंड़ौरा, बेंदा, जौहरपुर, गोधनी, सिंघौली, अमलीकौर, पलरा, पपरेंदा, बंबिया, पैलानी, सादी मदनपुर, दोहतरा, महेदू, मूंगुस, गोखरही, पिपरहरी, छापर, गुगौली, नरी आदि।

भिड़ौरा गांव के किसान शिवनायक सिंह ने कहा कि नलकूप दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों से कई बार फरियाद की जा चुकी है, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मैं अपने 10 बीघा खेत की सिंचाई के लिए निजी नलकूप से पानी खरीद रहा हूं। उधर, क्षेत्र के बेंदा गांव के पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर खराब नलकूपों को ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed