{"_id":"6238c23c6bf6fb6bfb1d5cc7","slug":"8-nominations-for-mlc-from-banda-hamirpur-region-banda-news-knp6867443143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा-हमीरपुर क्षेत्र से एमएलसी के लिए 8 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा-हमीरपुर क्षेत्र से एमएलसी के लिए 8 नामांकन
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर। साथ में सांसद आरके सिंह पटेल व पुष?
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बांदा-हमीरपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्यता के लिए 8 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इनमें प्रमुख प्रत्याशी भाजपा और सपा के हैं। अन्य छह निर्दलीय हैं। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन था। सत्तारूढ़ दल भाजपा और विपक्षी दल सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। आचार संहिता को दरकिनार कर सैकड़ों की संख्या में वाहन और हुजूम नामांकन में शामिल हुआ। मंडल मुख्यालय की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई।
भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर महोबा से वाहनों का लंबा काफिला लेकर यहां कलक्ट्रेट आए। उनके साथ सांसद आरके सिंह पटेल (बांदा-चित्रकूट), कुंवर पुष्पेंद्र सिंह (हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी) सहित विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), रामकेश निषाद (तिंदवारी), ओममणि वर्मा (नरैनी), राकेश गोस्वामी (महोबा),
बृजभूषण सिंह राजपूत (चरखारी), मनीषा अनुरागी (राठ), डा.मनोज प्रजापति (हमीरपुर), अविनाशचंद्र द्विवेदी (मानिकपुर), पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल (बांदा) व जेपी अनुरागी (महोबा), बांदा जिला संयोजक संजय सिंह, अयोध्या सिंह पटेल, प्रभा गुप्ता, संतोष गुप्ता, आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, सपा प्रत्याशी आनंद कुमार त्रिपाठी भी लाव लश्कर के साथ नामांकन के लिए आए। उनके साथ राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, चित्रकूट विधायक अनिल प्रधान, बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव (बांदा) सहित मंडल के अन्य तीनों जनपदों के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, ध्रुवराम चौधरी, रामप्रताप प्रजापति, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, शिवशंकर यादव, ईशान सिंह लवी, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। निर्दलीय के रूप में नामांकन कराने वालों में लवलेश कुमार, अतुल कुमार, राधिका, जगतपाल, पप्पू उर्फ दिनेश सिंह व मनोज कुमार भी शामिल रहे।
भाजपाइयों ने सपा प्रत्याशी को रोका
बांदा। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भाजपाइयों ने सपाइयों को खूब छकाया। संख्या बल में भाजपाई काफी ज्यादा थे। जबकि सपा प्रत्याशी के साथ गिनेचुने समर्थक थे। सपा प्रत्याशी आनंद कुमार को नामांकन कक्ष में दाखिल होने में काफी मशक्कत करना पड़ी। भाजपाई आड़े आ गए। इस पर पुलिस अधिकारी सपा प्रत्याशी को अपने घेरे में अंदर ले गए। उनके साथ विधायक विशंभर यादव और जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव व दो प्रस्तावक दाखिल हुए। भाजपाई लगातार नारे लगाते रहे।

नामांकन के लिए आए सपा प्रत्याशी आनंद कुमार और उनके साथ सपा विधायक विशंभर सहित अन्य पार्टी नेता।- फोटो : BANDA