फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   8.5 crore fine, notice issued yet illegal mining indiscriminately

8.5 करोड़ का जुर्माना, नोटिस भी जारी फिर भी धड़ल्ले से अवैध खनन

Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
8.5 crore fine, notice issued yet illegal mining indiscriminately
बांदा। खनिज निदेशक के प्रवर्तन दल द्वारा की गई जांच में पकड़े गए अवैध खनन पर साढ़े 8 करोड़ की पेनाल्टी (जुर्माना) और नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अवैध खनन जारी है। अभी तक न तो जुर्माना राशि जमा की गई, न ही पट्टा निरस्त हुआ है। मामला प्रकाश में तब आया जब एक भाजपा नेता ने सीएम हेल्पलाइन में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, लखनऊ द्वारा गठित प्रवर्तन दल ने हाल ही में 21 व 22 दिसंबर 2021 को मरौली खादर स्थित खंड-3 खदान की जांच की थी। बताया गया है कि जांच के दौरान पट्टा क्षेत्र में सीमा स्तंभ लगे नहीं मिले। साथ ही पट्टा क्षेत्र से बाहर और स्वीकृत मात्रा से अधिक बालू खनन पाया गया।
विज्ञापन

इस पर खनिज विभाग ने 28 दिसंबर को पट्टाधारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। साथ ही 8.50 करोड़ रुपये की पेनाल्टी की थी, लेकिन यह अब तक जमा नहीं हुई। भाजपा नेता दीपक शुक्ला ने यह पूरा ब्योरा देकर मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला खान अधिकारी सौरभ गुप्ता ने 28 जनवरी को जिलाधिकारी को भेजी जांच आख्या में भाजपा नेता दीपक शुक्ला की शिकायत का हवाला देकर कहा है कि खनिज निदेशालय की प्रवर्तन टीम ने 21 व 22 दिसंबर को मरौली खंड-3 की जांच की थी। वहां सीमा स्तंभ न होने और पट्टा क्षेत्र के बाहर तथा अधिक खनन किए जाने पर खनिज कार्यालय ने पट्टाधारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed