{"_id":"620e88e47a08f66d8a27e202","slug":"8-31-lakh-people-of-mandal-did-not-get-second-dose-banda-news-knp681165251","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 8.31 लाख लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 8.31 लाख लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज
विज्ञापन
8.31 lakh people of Mandal did not get second dose
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में 8.31 लाख लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है। इनमें अधिकांश लोग ऐसे हैं, जो पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज के लिए निर्धारित 89 दिन का समय पूरा होने के बाद भी टीका लगवाने नहीं पहुंचे। इन्हें लगातार मोबाइल पर दूसरी डोज लगवाने का मैसेज भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इन्हें चिह्नित करने में जुटा है।
कोरोना को मात देेने के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। पहले चरण में 60 वर्ष से ऊपर उम्र वालों का वैक्सीनेशन किया गया। इसके बाद शुरू हुए दूसरे चरण में 18 से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण किया गया। इन दोनों आयु वर्ग के लोगों को मिलाकर चित्रकूटधाम मंडल में अब तक 34 लाख 79 हजार 760 ने कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली।
हालांकि पहली डोज लगवाने वालों का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा हो गया है। चारों जिलों (बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा) में पहली डोज लगवाने वालों का लक्ष्य 34 लाख 17 हजार 699 था, जबकि 34 लाख 79 हजार 760 ने टीकाकरण कराया। यह 101.82 फीसदी बताया गया है, लेकिन दूसरी डोज 26 लाख 48 हजार 354 लोगों ने ही लगवाई है यानी 8 लाख 31 हजार 406 (34 फीसदी) लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक दूसरी डोज नहीं लगवाई। स्वास्थ्य विभाग इन्हें चिह्नित कर दूसरी डोज लगवाने की कवायदों में जुटा है। उनके मोबाइल पर लगातार मैसेज भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
चार्ट
मंडल में कोरोनारोधी वैक्सीनेशन का ब्योरा
जिला पहली डोज दूसरी डोज शेष
बांदा 13,02,076 10,30,336 2,71,740
चित्रकूट 7,09,229 5,46,867 1,62,362
हमीरपुर 8,13,049 6,24,810 1,88,239
महोबा 6,55,406 4,46,345 2,09,061
योग 34,79,760 26,48,354 8,31,406
इनसेट...
वैक्सीन लगवाने में किशोर-किशोरियां अव्वल
टीकाकरण में किशोर-किशोरियों ने ज्यादा उत्साह दिखाया। मंडल में 15 से 17 साल की आयु वाले तीन लाख 27 हजार 440 (औसतन 97.85 फीसदी) किशोर-किशोरियों ने टीकाकरण कराया है, जबकि लक्ष्य 3 लाख 34 हजार 645 है। बांदा में लक्ष्य 1,26,203 में 1,26,854 किशोर-किशोरियों ने वैक्सीन लगवाई। इसी तरह चित्रकूट में 69,556 में से 65,901, हमीरपुर में 77,450 में 85,470 और महोबा 61,436 में से 49,215 किशोर-किशोरियों ने टीकाकरण कराया है।
वर्जन...
दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों को विभागीय टीमें प्रेरित कर रही हैं। ज्यादातर लोग पहली डोज लगवाने के बाद महानगर चले गए। ऐसे लोगों को पोर्टल के माध्यम से चिह्नित किया जा रहा है। चारों जिलों की टीम सत्यापन में जुटी है। पर्याप्त वैक्सीन की कमी भी है, दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा करने में आड़े आ रही है। -डॉ. नरेश सिंह तोमर, अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा), चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।