फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   78 crore scholarship to students

छात्र-छात्राओं को 78 करोड़ स्कॉलरशिप की सौगात

Sun, 27 Jan 2019 11:23 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sun, 27 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
78 crore scholarship to students
छात्रा को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र सौंपते सांसद भैरो प्रसाद मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस पर शनिवार की शाम जेएन डिग्री कालेज में वृहद शिविर लगाकर 19,472 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के प्रमाणपत्र सौंपे गए। 9वीं व 10वीं कक्षाओं के अनुसूचित जाति के 6170 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति स्वीकृत हुई है। इसमें 4556 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। इसी श्रेणी में कक्षा-11 व 12 के 9934 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मंजूर कर 6199 को शिविर में प्रमाणपत्र सौंपे गए। प्रमाणपत्र पाने वाले विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति भेज दी गई है, जबकि अन्य के खाते में मार्च तक छात्रवृत्ति भेजे जाने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


सामान्य वर्ग में कक्षा 9 व 10 के 3321 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है। शिविर में इस श्रेणी के 1683 को प्रमाणपत्र बांटे गए। सामान्य श्रेणी में 11वीं व 12वीं के 11,976 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृत करते हुए शिविर में 1734 को प्रमाणपत्र दिए गए। शेष छात्र-छात्राओं को मार्च तक उनके खातों में छात्रवृत्ति की राशि भेज भेजने का भरोसा दिलाया गया। शिविर में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र और विधायक प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पैसे की कमी से कोई भी छात्र-छात्रा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। डीएम हीरालाल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। कहा कि स्कूलों में वार्षिकोत्सव कराए गए हैं ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिल सके। डीएम ने 28 से 30 जनवरी तक मेडिकल कालेज में हो रहे इन्नोवेशन स्टार्टअप के लिए भी छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ हीरालाल ने कहा कि छात्रवृत्ति की राशि पढ़ाई में खर्च करें। समारोह को उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी, उप निदेशक (समाज कल्याण) शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव व अनिल कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन मुईनुद्दीन राही व दीनदयाल सोनी द्वारा किया गया। डीआईओएस हिफजुर्रहमान, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed