{"_id":"67b37d8d88b8e77c77020c3f","slug":"7734-lakh-rupees-will-be-spent-on-the-development-of-banda-city-banda-news-c-212-1-sknp1008-122319-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बांदा शहर के विकास पर खर्च होंगे 7734 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बांदा शहर के विकास पर खर्च होंगे 7734 लाख रुपये
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में मौजूद अफसर।
- फोटो : संवाद
बांदा। शहर के विकास के लिए वित्तीय वर्ष में 7734 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बोर्ड की बैठक में एजेंडा तैयार कर सुझावों को शासन की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। एजेंडा में बांदा महायोजना के लिए शासकीय समिति द्वारा दिए गए सुझावों काे भी समायोजित किया गया है।
सोमवार को विकास प्राधिकरण की 70वीं बोर्ड बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे मंडलायुक्त अजीत कुमार ने कहा कि शहर के विकास के लिए हो रहे कार्याें में तेजी लाई जाए। बैठक में प्राधिकरण के सचिव द्वारा एजेंडा बिंदुओं को बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया गया।
इस पर आयुक्त ने बांदा महायोजना 2031 पर शासकीय समिति द्वारा दिए गए सुझावों को समायोजित करते हुए शासन को स्वीकृति हेतु भेजे जाने के निर्देश दिए। बैठक में प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें प्राधिकरण की आय के मद में समस्त स्रोतों से 8125.00 लाख रुपये अर्जित किये जाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही आय के सापेक्ष व्यय के मद में 7734.27 लाख रुपये व्यय किये जाने का प्रस्ताव बोर्ड द्वारा स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान अलीगंज चौकी के निर्माण हेतु 20 लाख रुपये नगर पालिका को हस्तांतरित किये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए निर्माण के लिए पालिका को निर्देशित किया गया। सूक्ष्म एवं लघु मध्यम उद्योगों के लिए शासन के निर्देशों के पालन की बात रखी गई। इससे कैपिटल इन्वेस्टमेंट स्कीम को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, मुख्य लेखाधिकारी विनोद कुमार, सह आयुक्त नियोजक आरपी यादव सहित प्राधिकरण के अन्य सदस्य मौजूद रहे।