{"_id":"5b804d4a42c792464f496d99","slug":"71535135050-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मिलने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से मिलने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बांदा। रक्षाबंधन पर पत्नी से मिलने उसके मायके जा रहा युवक ट्रेन से उतरते समय गिर गया। ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की शादी इसी वर्ष जून में हुई थी।
हमीरपुर जिले के पचखुरा (भरुआ सुमेरपुर) गांव निवासी मुन्ना खंगार (25) पुत्र बद्री प्रसाद गुरुवार की रात चित्रकूट एक्सप्रेस से अतर्रा आ रहा था। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय उसका बैग फंस गया और पटरियों में गिरने से ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। उसे लेने रेलवे स्टेशन पर आए साले शिवमोहन और सुनील ने पहचान की। इसकी पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई राजबाबू ने बताया कि मुन्ना मां सुंदी की 6 बीघा जमीन पर खेतीबाड़ी के साथ ईंट पाथने का भी काम करता था। मजदूरी के लिए उसे शनिवार को राजकोट (गुजरात) जाना था। इससे पहले वह पत्नी से मिलने उसके मायके कुसुमा गांव जा रहा था। वह चार भाइयों में छोटा था। उधर, दो माह में ही मांग उजड़ जाने से पत्नी कल्पनी बेसुध है। पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी संख्या में इकट्ठा परिजन व ग्रामीण उसे ढांढस बंधाते रहे।