फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   69 per cent of the Bundelkhand drought dry farm

सूखे ने सुखा दिए बुंदेलखंड के 69 फीसदी खेत

Fri, 01 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 01 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

बांदा। बुंदेलखंड की धरती पर इस साल रबी की फसल

विज्ञापन
लहलहाने के सरकारी मंसूबे धरे रह गए। चित्रकूटधाम मंडल में 9,46,441 हेक्टेअर भूमि में बुआई का लक्ष्य था।

सूखे के चलते सिर्फ 2,95,814 हेक्टेयर (31 फीसदी) भूमि पर ही बुआई हो सकी। सूखे की मार महोबा में सबसे ज्यादा पड़ी। यहां अभी सिर्फ 10 फीसदी बुआई हुई है।

मंडल में सबसे अधिक 4,76,900 हेक्टेयर में दलहनी फसलों का लक्ष्य था। इसमें बांदा में 1,35,098, हमीरपुर में 1,39,522, महोबा में 1,38,135 और चित्रकूट में 64,145 हेक्टेयर का लक्ष्य था, लेकिन मात्र 1,44,717 हेक्टेयर में ही बुआई हो पाई।

महोबा में सबसे कम 12,494, हमीरपुर में 32,010, बांदा में 81,430 और चित्रकूट में 18,783 हेक्टेयर में दलहन की बुआई हुई है।

उधर, हमीरपुर में 1,13,945, महोबा में 69,976, बांदा में 1,52,516 और चित्रकूट में 54,796 हेक्टेयर मिलाकर 3,91,233 हेक्टेयर में गेहूं बुआई का लक्ष्य कृषि विभाग ने तैयार किए थे।

इस पर सिर्फ 1,23,912  हेक्टेयर (31 फीसदी) में गेहूं की बुआई हो पाई। महोबा में 7860, हमीरपुर में 30,550, बांदा में 64,680 और चित्रकूट में मात्र 20,822 हेक्टेयर में गेहूं की बुआई हो पाई।

तिलहन के लिए मंडल में 58,657 हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले 21,635 हेक्टेयर में बुआई हो पाई है। इसमें बांदा में 7,563, महोबा में 1,797, हमीरपुर में 8,205 और चित्रकूट में 4,070 हेक्टेयर में बुआई हुई।

प्रशासन अभी सूखा राहत का सर्वे करा रहा है, लेकिन शासन ने फौरीतौर पर चित्रकूटधाम मंडल को 60 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।

चारों जिलों को 15-15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बुंदेलखंड में सूखे से हायतौबा मची है। जिला स्तर पर प्रशासन अभी सर्वे  की बात कहकर शासन को कोई रिपोर्ट नहीं भेज सका है।

ऐसे में प्रदेश सरकार ने खुद पहल करते हुए सूखा राहत कार्यों के लिए मंडल को 60 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (राजस्व) ने 26 दिसंबर को इसका आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed