{"_id":"5ede7bf98ebc3e908f687b6d","slug":"600-sack-cement-filled-truck-did-not-reach-hamirpur-banda-news-knp564469664","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 बोरी सीमेंट भरा ट्रक नहीं पहुंचा हमीरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 बोरी सीमेंट भरा ट्रक नहीं पहुंचा हमीरपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। माल गोदाम से 600 बोरी सीमेंट लादकर हमीरपुर के लिए रवाना हुआ ट्रक 14 दिन बाद भी नहीं पहुंचा। कंपनी कर्मी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। ट्रक मालिक पर सीमेंट हड़पने और चोरी-छिपे बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
सीमेंट कंपनी के रोड लाइंस मैनेजर सौरभ शुक्ला ने दी तहरीर में कहा है कि 25 मई को सतना (एमपी) से सीमेंट की रैक रेलवे माल गोदाम आई थी। यहां से लगभग 600 बोरी सीमेंट ट्रक में लादकर हमीरपुर भेज दी गई। ट्रक आज तक नहीं पहुंचा, जबकि ट्रक चालक को डीजल खर्च के लिए 8000 रुपये दिए थे। आरोप लगाया कि ट्रक मालिक ने सीमेंट अपने ढाबे पर उतार लिया और चोरी-छिपे बेच रहा है।
ट्रक मालिक से एतराज जताने पर दबंगई कर धमका रहा है। बताया कि सीमेंट की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। सीमेंट कंपनी के उच्चाधिकारियों को भी इससे अवगत कराया गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है।