{"_id":"6245f617d8875a012f2e3735","slug":"6-more-imitators-found-in-atarra-pg-college-banda-news-knp6886175147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतर्रा पीजी कॉलेज में 6 नकलची और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतर्रा पीजी कॉलेज में 6 नकलची और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुंदेलखंड विश्व विद्यालय, झांसी की ओर से गठित उड़ाका दल ने लगातार दूसरे दिन नकलचियों को रंगेहाथ पकड़ा। अतर्रा पीजी कॉलेज में पहली और दूसरी पाली में 6 छात्रों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। बुधवार को यहां पांच छात्र पकड़े गए थे। इन्हें मिलाकर इस महाविद्यालय में पकड़े गए नकलचियों की संख्या 11 हो गई है।
उड़ाका दल के नोडल अधिकारी डॉ. केएस कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने तीनों पालियों में रामस्वरूप उपाध्याय महाविद्यालय, हुसैनपुर कलां, सीताराम समर्पण महाविद्यालय, नरैनी, गुलाब रानी महिला महाविद्यालय, बदौसा, महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय, बबेरू, सुखदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय, बबेरू और शिवमोहन सिंह रामऔतार महाविद्यालय, मुरवल को चेक किया। यहां परीक्षाएं शांतिपूर्वक होती पाईं गई।
उधर, राजादेवी डिग्री कॉलेज बांदा में 817 परीक्षार्थियों में 31 अनुपस्थित रहे। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में 225 में 12 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पंडित जेएन महाविद्यालय में 717 परीक्षार्थियों में 26 अनुपस्थित रहे। राजकीय महिला महाविद्यालय में 638 परीक्षार्थियों में 8 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
हाईस्कूल में 26 और इंटर में 137 ने छोड़ी परीक्षा
बांदा। बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को पहली पाली हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा में 26 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यहां 571 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इनमें 545 ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा में 3205 परीक्षार्थियों में 3068 ने परीक्षा दी। 137 ने परीक्षा छोड़ दी। किसी परीक्षार्थी के नकल में पकड़े जाने की जानकारी नहीं है। परीक्षा शांतिपूर्ण जारी है।