फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   55 drivers of Mandal will undergo health test in Lucknow

मंडल के 55 चालकों का लखनऊ में होगा स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 08 Sep 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
55 drivers of Mandal will undergo health test in Lucknow
बांदा। परिवहन विभाग ने शारीरिक रूप से अक्षम चालकों को स्वास्थ्य परीक्षण का एक और मौका मिलेगा। शासन स्तर पर गठित चिकित्सकों की टीम अंतिम स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। चित्रकूटधाम मंडल में ऐसे 55 चालक हैं। इनका 13 सितंबर को लखनऊ मेडिकल कालेज में शारीरिक परीक्षण होगा।
विज्ञापन

मंडल में पिछले एक साल में स्थानीय स्तर पर कराए स्वास्थ्य परीक्षण में बांदा/चित्रकूट के 27, महोबा के 11, हमीरपुर के 12 और राठ डिपो के 10 चालकों को विभिन्न रोगों से ग्रस्त पाया था। इनके परिचालन पर रोक लगाकर शासन के निर्देश पर सेवानिवृत्त किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

इस पर कई चालकों ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी। हाईकोर्ट ने इन चालकों का एक बार फिर स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आदेश दिया है। लखनऊ मेडिकल कालेज में पांच सदस्यीय टीम परीक्षण करेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने इन चालकों को निर्देश दिए कि 13 सितंबर को लखनऊ पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं, ताकि उनके बारे में अगला निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed