{"_id":"93786566a0edd34a6380123d54be5757","slug":"55-17-and-55-31-per-cent-in-voting-in-bberu-commasin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबेरू में 55.17 और कमासिन में 55.31 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबेरू में 55.17 और कमासिन में 55.31 फीसदी वोटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू/कमासिन। अंतिम चरण के साथ ही जनपद में पंचायत
विज्ञापन
चुनाव शांतिपूर्वक निपट गए। बृहस्पतिवार को आखिरी राउंड में बबेरू और
कमासिन मेें वोट पड़े। प्रत्याशियों की तमाम मशक्कत, प्रचार और पैसा खर्च
करने के बावजूद 55 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान नहीं किया।
बबेरू में 55.17 और कमासिन ब्लाक मेें 55.31 फीसदी मतदान हुआ। इसी के साथ दोनों ब्लाकों के 145 डीडीसी और 780 बीडीसी प्रत्याशियों की राजनैतिक किस्मत मत पेटियों में सीलबंद हो गई।
मामूली इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़कर अंतिम चरण भी शांतिपूर्वक निपटा। देर शाम सीलबंद मतपेटियों बबेरू और कमासिन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कर दी गईं। यहां पुलिस तैनात की गई है।
बबेरू ब्लाक में गुरुवार को 61 ग्राम पंचायतों में 229 बूथों में वोट डाले गए। यहां सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही। दिन चढने साथ मतदान का ग्राफ भी बढ़ता गया। शाम पांच बजे मतदान खत्म होने तक 55.17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
इसी के साथ डीडीसी के चार वार्डों में 50 और बीडीसी के 106 वार्डों में 396 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। मतपेटियों को जेपी शर्मा इंटर कालेज, बबेरू में रखा गया है।
उधर, कमासिन ब्लाक में 4 डीडीसी वार्डों के 95 और बीडीसी के 86 वार्डों में 384 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले गए। 55 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 55.31 फीसदी वोट पड़े। महिलाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह रहा।
चूल्हे-चौके का काम निपटाकर महिलाओं ने कई गांवों मेें मतदान के लिए कतारों में लंबा इंतजार भी किया। यहां की मतपेटियां कमासिन स्थित विनोबा भावे इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।
कमासिन पहुंचाने में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट देर शाम तक निगरानी में लगे रहे। जोनल मजिस्ट्रेट विनय कुमार पाठक ने बताया कि छिटपुट झड़पें छोडकर मतदान शांतिपूर्ण रहा।