फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मोबाइल से दफ्तरों पर नजर रखेंगे अफसर

मोबाइल से दफ्तरों पर नजर रखेंगे अफसर

Sat, 23 Mar 2019 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल से दफ्तरों पर नजर रखेंगे अफसर
बांदा। जिले के सभी तहसील कार्यालय सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। कर्मचारियों की कुर्सी से लेकर आने-जाने वाले तक कैमरे की नजर मे रहेंगे। इसका एक उपयोग यह भी होगा कि एसडीएम व तहसीलदार अपने मोबाइल फोन पर ही कार्यालय और स्टाफ की गतिविधियों को देख सकेंगे। पांचों तहसीलों में 40 सीसीटीवी कैमरे व आठ एलईडी लगेंगी।
विज्ञापन


एडीएम संतोष बहादुर ने बताया कि तहसीलों से सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव मिला था। कैमरा लगाने का काम केजीएम ट्रेडर्स बांदा को दिया गया है। प्रत्येक कैमरे की लागत 5500 व एलईडी की कीमत 10,700 रुपये है। इस प्रकार पांचों तहसीलों में कंपलीट सीसीटीवी कैमरों की लागत करीब आठ लाख रुपये आएगी।
विज्ञापन


इसका कंट्रोल रूम एसडीएम कार्यालय में बनाया जाएगा। एसडीएम व तहसीलदार के कक्ष में 32 इंची एलईडी लगेंगी। धन की व्यवस्था तहसील के प्रयोक्ता मद से की जाएगी। इसमें खास बात यह कि सीसीटीवी कैमरे आनलाइन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम व तहसीलदार मोबाइल पर कही से भी परिसर, कक्ष व कार्यालय आदि देख सकेंगे। उधर, तहसीलों को सौर ऊर्जा से भी रोशन किया जाना है। सदर तहसील में व्यवस्था हो चुकी है। अन्य तहसील भी सौर ऊर्जा से जगमगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed