फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   50 women received honors outstanding work

उत्कृष्ट कार्यों में 50 महिलाओं को मिला सम्मान

Fri, 11 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 11 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
50 women received honors outstanding work
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में भाजपा की सम्मानित महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। भाजपा ने बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया। मंडपम मैरिज हाल में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि महिलाएं पीएम मोदी के इस महत्वाकांक्षी अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रदेश संयोजक सरिता भदौरिया ने कहा कि बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है।

विज्ञापन


जिला संयोजक प्रभा गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रदेश संगठन मंत्री रामेश्वर ने कहा कि बेटियों को बचाना व पढ़ाना होगा। क्षेत्रीय संयोजक डॉ.वीना आर्य ने बालिकाओं की कम हो रही संख्या पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, रंजना उपाध्याय, उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश महिला अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष विमला सिंह, क्षेत्रीय मंत्री व जिला प्रभारी अन्नू श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल ने संबोधित किया। इसके पूर्व जागरूकता अभियान का रोड शो हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें करीब सैकड़ा भर दोपहिया व चार वाहनों का काफिला शामिल रहा। कार्यक्रम में सौरभ गुप्ता, ममता त्रिपाठी, कृष्णा गुप्ता, पार्वती, मीना सिंह, आरती सोनी, निरुपमा सिंह, रेखा सिंह, गायत्री पटेल, विनोद गुप्ता, सुरेश कान्हा, रीता गुप्ता, प्रशांत चौहान, माया गुप्ता, शंभू धुरिया, अभिषेक पांडेय, अतुल गुप्ता, रोहितदास, पंकज सेन, पंकज तिवारी, छोटू सोनी, अतुल सोनी, ममता पांडेय, पंकज रैकवार, कल्लू राजपूत, प्रताप सचान, निशा गुप्ता, शिवपूजन, सुधीर प्रजापति, शरद सेन, शुभम गुप्ता, रवि गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, शरद सेन, अजय गुप्ता, सुधीर प्रजापति आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed