{"_id":"625c5a0f04910778621e4da8","slug":"50-cows-died-in-eight-months-in-kamasin-gaushala-banda-news-knp691760753","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमासिन गोशाला में आठ माह में 50 गोवंश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमासिन गोशाला में आठ माह में 50 गोवंश की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। गोशाला से नर गोवंश की तस्करी की शिकायत के आरोपों की जांच के लिए पहुंचे अधिकारियों को गोशाला में 124 गोवंश कम मिले। बताया गया कि सितंबर से अब तक 50 गोवंशों की मौत हो चुकी है। 124 गोवंश किसानों को सुपुर्द किए गए हैं। अधिकारियों ने फौरीतौर पर नर गोवंश की तस्करी के आरोपों को खारिज किया है।
कमासिन स्थित गोशाला के बारे में चित्रकूट की समाजसेवी रेखा शर्मा ने शिकायत की थी कि जनवरी में नर गोवंशों की तस्करी की गई है। रविवार को सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने गोशाला का निरीक्षण किया। अभिलेख देखे। भौतिक सत्यापन किया। 675 गोवंश मौके पर मिले, जबकि अभिलेखों में सितंबर 849 दर्ज थे। 124 गोवंश किसानों को सुपुर्द किया जाना बताया गया।
सितंबर से अप्रैल तक यहां 50 गोवंश अभिलेखों में मरे पाए गए। सीडीओ ने बताया कि तस्करी का मामला फौरीतौर पर सामने नहीं आ रहा। शिकायतकर्ता जांच के समय मौजूद नहीं रहीं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमलेश पटेल, ग्राम विकास अधिकारी दिलीप गुप्ता और प्रधान प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता बाबा आदि उपस्थित रहे।