फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   48 teams for National Sample Survey in Mandal

मंडल में नेशनल सैंपल सर्वे के लिए 48 टीमें

Wed, 22 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
48 teams for National Sample Survey in Mandal
मंडल स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण में सहायक सांख्यिकी अधिकारी को संबोधित करते डीआईजी ? - फोटो : BANDA
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि विभिन्न सर्वेक्षणों से मिले आंकड़ों के आधार पर ही शासन की योजनाएं तैयार होती हैं। सर्वे में लगे अफसर गांवों में जाकर रेंडम आधार पर सही सर्वे करें। मंडलायुत ने ये बातें नेशनल सैंपल सर्वे (राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण) की 78वीं आवृत्ति पर दो दिवसीय मंडलस्तरीय प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कही। उधर, डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि सर्वेक्षण टीमों को मंडल में पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू हुए प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। मंडलायुक्त ने कहा कि घरेलू पर्यटन पर व्यय एवं एकाधिक संकेतक सर्वेक्षण समय से पूरा करें। उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतीक सर्वेक्षण पूरे वर्ष चलेगा। यह जनवरी से दिसंबर तक चलेगा। चित्रकूटधाम मंडल में 48 टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशिक्षण के समापन पर डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि देश की तरक्की में सूचनाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। आंकड़ों का महत्व किसी से छिपा नहीं है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल ने प्रोजेक्टर से शिक्षा, पेयजल, ग्राम विकास, रसद संबंधी सर्वेक्षण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बांदा सहित विनोद कुमार कुशवाहा (महोबा), राजेश कुमार (चित्रकूट), अर्चना वर्मा (हमीरपुर) तथा सुजान सिंह, प्रमोद कुमार, सुरेश कुमार शिवहरे, राजनाथ, राजेश कुशवाहा, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी विंध्यवासिनी पाठक, राकेश पांडेय, रंजीत सिंह, राजेंद्र कुमार, मनीष मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed