फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   4 nominations for president and 5 for general secretary

अध्यक्ष में 4 और महासचिव के लिए 5 नामांकन

Fri, 24 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
4 nominations for president and 5 for general secretary
4 nominations for president and 5 for general secretary - फोटो : BANDA
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। अध्यक्ष पद में कुल चार पर्चे दाखिल हुए। इनमें चन्द्रमौलि शुक्ला, विजय बहादुर सिंह परिहार, अवधेश कुमार गुप्ता खादी वाले और राजेश कुमार दुबे शामिल हैं। महासचिव पद में कुल 5 पर्चे दाखिल हुए।
विज्ञापन

इनमें रामेश्वर वर्मा का पर्चा निरस्त हो गया। वरिष्ठ कार्यकारिणी के कुल 6 पदों के लिए 9 नामांकन हुए। इनमें राकेश कुमार गुप्ता का पर्चा खारिज हो जाने पर 8 प्रत्याशी शेष हैं। उधर, नामांकन पत्र खारिज होने पर अधिवक्ताओं ने देर तक हंगामा किया। इल्डर्स कमेटी पदाधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार (25 जनवरी) को नाम वापसी होगी। महासचिव पद में पांच प्रत्याशी सत्यदेव त्रिपाठी, कैलाश सिंह, अरूण कुमार सिंह, दिनेश कुमार अवस्थी, रामेश्वर वर्मा ने नामांकन कराया। इनमें रामेश्वर वर्मा का नामांकन अवैध हो गया। कोषाध्यक्ष पद में देवकीनंदन पांडेय, सुनील कुमार गुप्ता, गोरे लाल विश्वकर्मा, बालगोविंद गुरैहा ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष में एक पद में रामफल सिंह और विजय कुमार द्विवेदी ने नामांकन कराया। वरिष्ठ कार्यकारिणी में कुल 6 पदों में 9 अधिवक्ताओं ने अपना पर्चा दाखिल किया। जांच के दौरान एक पर्चा राकेश कुमार गुप्ता का अवैध पाया गया। जिससे अब इस पद में कुल 8 प्रत्याशी के बीच चुनाव होगा। कनिष्ठ कार्यकारिणी में सभी 6 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कुल 5 पदों में मतदान 6 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed