{"_id":"5be9c0a3bdec2269424c1427","slug":"31542045859-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में 2.29 लाख और बनेंगे निजी शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में 2.29 लाख और बनेंगे निजी शौचालय
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए शासन ने बुंदेलखंड में निजी शौचालय निर्माण का लक्ष्य बढ़ा दिया है। सातों जिलों में 2,29,052 निजी शौचालय बनाए जाएंगे। इनकी फीडिंग इसी माह की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए निजी शौचालय बनवाए जा रहे हैं। हाल ही में शासन ने प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ बुंदेलखंड में भी नए शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य बढ़ाया है। पंचायती राज विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 से अब तक बुंदेलखंड में 13,50,211 शौचालय बनवाए जा चुके हैं।
इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से ऐसे परिवार हैं जो शौचालय विहीन हैं। शासन ने नए शौचालयों का लक्ष्य जारी किया है। जिसमें झाँसी मंडल में 1,26,713 व चित्रकूटधाम मंडल में 1,02,339 निजी शौचालय बनाए जाएंगे। पात्रों की आनलाइन सूची तैयार करने के लिए 30 नवंबर तक एसबीएम की साइट पर फीडिंग की जाएगी। इनके निर्माण के बाद बुंदेलखंड में निजी शौचालयों की संख्या 15 लाख 80 हजार से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में पास होंगे प्रस्ताव
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के उप निदेशक पंचायत दिनेश सिंह ने कहा कि वंचित लोगों को सूची में शामिल करने के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्ताव पास कराया जाए। इसके बाद नामों को फीड कराने के निर्देश दिए हैं। नए लक्ष्य की पूर्ति के लिए फीडिंग का कार्य निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा।
चित्रकूट में एक हजार शौचालय नहीं बने
बांदा। पंचायती राज विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चित्रकूट जिले में एक हजार से अधिक शौचालय बनाने का काम बाकी है। यहां वर्ष 2014 में 1,44,235 शौचालय बनाने का लक्ष्य था। बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व जालौन में निर्माण पूर्ण किए जाने का दावा किया गया है।