फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   गोपाष्टमी पर गोपालकों को नंदबाबा पुरस्कार

गोपाष्टमी पर गोपालकों को नंदबाबा पुरस्कार

Mon, 12 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर गोपालकों को नंदबाबा पुरस्कार
बांदा। देशी गाय पालकर ज्यादा दूध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को राज्य सरकार नंदबाबा पुरस्कार देगी। प्रदेश स्तर पर 51 हजार रुपये, जिलास्तर पर 21 हजार और ब्लाक स्तर पर 5100 रुपये के साथ शील्ड दी जाएगी।
विज्ञापन


गो-संर्वधन कार्यक्रम 2018 के अंतर्गत सरकार ने 15, 16 व 17 नवंबर को गोपाष्टमी आयोजन के निर्देश दिए हैं। पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. सुधीर एम बोबड़े ने कमिश्नर और जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि निर्धारित तिथियों पर किसी एक दिन जनपद व ब्लाक में कार्यक्रम किया जाए।
विज्ञापन


ब्लाकों में भारतीय गोवंशीय पशु दुग्ध दोहन प्रतियोगिता भी होगी। देशी गाय से सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले गोपालक को नंद बाबा पुरस्कार मिलेगा। चयन समिति पुरस्कार तय करेगी। इसमें एक शर्त यह भी रखी गई है कि सहकारी समितियों का सदस्य होना और एक साल में दुग्ध संघ को कम से कम 1500 लीटर दूध की बिक्री देना जरूरी है। पुरस्कार में निर्धारित धनराशि के साथ नंदबाबा की मूर्ति स्मारिका (शील्ड) के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed