{"_id":"4f1b1a3fd2dc5b5e05d3d0ececb7186f","slug":"301-children-failed-the-entrance-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"301 बच्चे नहीं दे पाए प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
301 बच्चे नहीं दे पाए प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रवेश
विज्ञापन
परीक्षा में पंजीकृत 729 परीक्षार्थियों में 301 गैरहाजिर रहे। सभी ब्लाकों
में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही
से करीब आधे परीक्षार्थी इस परीक्षा से वंचित रह गए।
परीक्षा सत्र 2015-16 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा कराई गईं। परीक्षा मेें जिले के सभी परिषदीय स्कूलों के पांचवीं में पढ़ रहे बच्चों को शामिल कराने का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपा गया था, लेकिन इन्होंने इसमें रुचि नहीं दिखाई।
प्रत्येक स्कूल से पांच-पांच मेधावी बच्चों को प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित किया गया। इस तरह सभी आठ ब्लाकों के परिषदीय स्कूलों से कुल 729 छात्र पंजीकृत किए गए थे। 428 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 301 ने परीक्षा छोड़ी।
शहर के जीआईसी में सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव और अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव समेत पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मार्च में दाखिले शुरू होंगे।