फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   300 year old baoli will be renovated

300 वर्ष पुरानी बाउली का होगा जीर्णोद्धार

Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
300 year old baoli will be renovated
300 year old baoli will be renovated - फोटो : BANDA
तिंदवारी। ब्लॉक क्षेत्र के संत हरिदास सेवा समिति धौसड़ की ओर से 300 वर्ष पुराने बाउली के जीर्णोद्धार की शुरूआत बुधवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने नारियल फोड़कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

इसी के साथ शिव दर्शन महाविद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह व रमेश सिंह पटेल सिंहपुर की प्रेरणा से 150 क्विंटल भूसा का दान करने पर धौसड़ के प्रधान रामप्रकाश सिंह, सेमरी के अरुण पटेल , सहिंगा के दादूराम, जसईपुर की अंजली वर्मा, भुजरख के अरुण कुमार, कमलेश पटेल, राजबहादुर सिंह, छेदी लाल सोनी, हुकुम सिंह, जगदीश पटेल, रज्जन सिंह, फूलचंद्र पटेल, संजय, छोटेलाल, रामलाल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने संत हरिदास की तपोस्थली में सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की। भाजपा नेता रामकरन सिंह बच्चन ने गांव में अटल सरोवर तालाब बनवाने की घोषणा की। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भुजौली गांव की मुकुंद गोशाला के विकास के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तपोस्थली पर प्राचीन बावली के जीर्णोद्धार के लिए सर्वे कराकर प्राक्कलन अनुसार कार्य को पूरा कराने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद आरके सिंह पटेल ने प्राचीन बावली को पूर्वजों के जल संरक्षण का एक आदश नमूना बताया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, संतोष गुप्ता, राजभवन उपाध्याय, दिलीप गुप्ता, डीडीसी प्रतिनिधि बलवान सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, प्रबंधक रवि प्रकाश सिंह संजय, तहसीलदार पुष्पक, बीडीओ अमित यादव, एडीओ पंचायत विनोद कुमार झा आदि मौजूद रहे।
सचिव व लेखपाल किया निलंबित
तिंदवारी। सचिव और लेखपालों से घर-घर जाकर समस्याओं का निस्तारण करने के लिए शुरू किए गए दस्तक अभियान की सच्चाई सुनकर मंडलायुक्त अवाक रह गए। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों से पूछ लिया कि सचिव और लेखपाल आपके घर आते हैं। जिनके यहां अब तक गए हो हाथ उठाएं। वहां मौजूद करीब 200 ग्रामीणों में केवल पांच ने हाथ उठाया।
अपने द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बखान के दौरान आई इतनी बड़ी खामी को देख मंडलायुक्त का पारा चढ़ गया। उन्होंने धौसड़ गांव के सचिव वीरेंद्र सिंह और लेखपाल धर्मराज कुशवाहा को निलंबित कर दिया। कहा, धूप बहुत है अब तुम लोग (सचिव और लेखपाल) आराम करो। यहां ग्रामीणों ने समस्याओं से संबंधित 23 प्रार्थना पत्र दिए।

नहीं मिला आवास
धौसड़ गांव के गरीबा वर्मा ने कहा कि उसके घर गिर गए हैं। प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। अभी तक नहीं मिला है। भुगलू ने कहा कि दबंगों ने रास्ते में कब्जा कर लिया है। निकलने का रास्ता नहीं है। देवरती ने कहा गांव में बने बरात घर में दबंगों ने कब्जा कर रखा है। छितानी सिंह ने कहा कि जल संस्थान का कनेक्शन लिए हैं। पानी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed