{"_id":"65b9387839521340480e9eb8","slug":"30-lakh-fine-on-illegal-mining-banda-news-c-212-1-sknp1008-106625-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अवैध खनन पर 30 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अवैध खनन पर 30 लाख का जुर्माना
Tue, 30 Jan 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। केन नदी में रास्ता व अवैध खनन मिलने पर पट्टा धारक पर 30 लाख का जुर्माना अधिरोपित किया है।
नरैनी के बहादुर स्योढ़ा में केन नदी की जलधारा रोककर हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम विकास यादव व खान अधिकारी स्योंढ़ा पहुंचे। बालू/मौरंग खनन पट्टा क्षेत्र की जांच की। जांच में नदी में रास्ता बना पाया गया।
अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगाकर रास्ते को ध्वस्त करा दिया। अवैध खनन व नदी में रास्ता बनाए जाने पर टीम ने 30 लाख का जुर्माना आरोपित किया है।
पट्टा धारक को इस संबंध में नोटिस जारी की गई है। ज्ञात हो कि प्रशासन के तमाम प्रयासों व जुर्माने के बाद भी अवैध खनन व परिवहन बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। (संवाद)