फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   29 Medical Officers have not returned even after years.

Banda News: सालों बाद भी नहीं लौटे 29 चिकित्साधिकारी

Tue, 13 Oct 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
29 Medical Officers have not returned even after years.
फोटो-11-जिला चिकित्सालय बांदा। अमर उजाला
ज्योत्यवेंद्र दुबे
विज्ञापन

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा जिलों में तैनात 29 चिकित्साधिकारी लंबे समय से ड्यूटी से गायब हैं।
जिलेवार आंकड़ा देखें तो बांदा के आठ, चित्रकूट के 11, हमीरपुर के चार और महोबा के छह चिकित्सक बिना बताए गायब चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार कोई नौ साल से नहीं लौटा तो कोई आठ साल से गायब है।
हालात यह हैं कि संबंधित सीएमओ की ओर से शासन को पत्र भेजकर इसकी सूचना भी दी गई। इसके साथ ही उनका वेतन भी रोक दिया गया, लेकिन इससे आगे आज तक कार्रवाई नहीं बढ़ सकी। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं, लेकिन कागजों में उनके पद भरे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों का संकट इसके कारण खड़ा हो गया है। इससे मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। विभाग न तो इन पदों पर नई भर्ती कर पा रहा है और न ही इन्हें आज तक बर्खास्त किया जा सका। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी का सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ता है। अब शासन द्वारा सूची मांगे जाने के बाद मंडल से इन चिकित्सकों की सूची भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पांच डॉक्टरों ने मांगा वीआरएस या दिया इस्तीफा, नहीं हुआ मंजूर
लंबे समय से गायब चल रहे 29 डॉक्टरों के अलावा पांच डॉक्टर ऐसे भी हैं जो त्यागपत्र देने और वीआरएस का आवेदन करने के बाद वापस नहीं लौटे। हालांकि विभाग की ओर से मंजूरी न मिलने के चलते उन्हें भी अनुपस्थित ही माना जा रहा है।
इसमें अपर निदेशक कार्यालय बांदा में तैनात डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने एक साल पहले और जिला चिकित्सालय पुरुष हमीरपुर में तैनात डॉ. प्रभात चौरसिया ने दो साल पहले वीआरएस के लिए आवेदन किया था। इसके बाद दोनों ड्यूटी पर नहीं लौटे।
वहीं हमीरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पर तैनात डॉ. दीपिका पाल करीब आठ माह से, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमिलिया पर तैनात डॉ. दीप कुमार करीब डेढ़ साल से और जिला चिकित्सालय महोबा में तैनात डॉ. देव प्रकाश सिंह करीब चार माह से अनुपस्थित हैं। सभी ने अपना त्यागपत्र भेज दिया है।

---
चित्रकूटधाम मंडल में अनुपस्थित चिकित्सकों की सूची
बांदा चिकित्सक
तैनाती स्थल
कुल अवधि
1
डॉ. अनिल कुमार सिंह
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुकारी
5 साल 9 माह
2
डॉ. अंकिता सिंह
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिव

6 साल 8 माह
3
डॉ. आकृति आनंद
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू 6 साल 6 माह
4
डॉ. अमित कुमार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रयान 4 साल 4 माह
5
डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैरी
8 साल 5 माह
6
डॉ. मोहम्मद कासिफ सिद्दीकी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रही 9 साल 2 माह
7
डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साथी
5 साल 7 माह
8
डॉ. निखिल देव
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहरा
7 साल 9 माह
---
चित्रकूट-11 चिकित्सक
क्रम
चिकित्सक
तैनाती स्थल
अनुपस्थिति
1
डॉ. अखिलेन्द्र चोपड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ 9 साल 9 माह
2
डॉ. जितेंद्र सिंह
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौबरा माकिनपुर 9 साल 8 माह
3
डॉ. इमरान आलम
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर
9 साल 2 माह
5
डॉ. बृजेन्द्र कुमार चौधरी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर 7 साल 4 माह
7
डॉ. गुरदीप प्रताप सिंह
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर
5 साल 7 माह
8
डॉ. मोहम्मद जहांगीर आलम
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर
6 साल 8 माह
9
डॉ. प्रदीप कुमार सिंह
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर

5 साल 2 माह
10
डॉ. सतीश कुमार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर
3 साल 10 माह
11
डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर

एक माह
---
जिला हमीरपुर चार चिकित्सक
क्रम
चिकित्सक का नाम
तैनाती स्थल
अनुपस्थिति
1
डॉ. अविशेष कुमार गुप्ता जिला चिकित्सालय पुरुष 4 साल 4 माह
2
डॉ. अमित कुमार वर्मा
जिला चिकित्सालय पुरुष
1 साल 10 माह
3
डॉ. मिथलेश कुमार सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय
4 साल 9 माह
4
डॉ. सुमन सुधा गुप्ता
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला सप्ताह में केवल 1–2 दिन आती हैं
---
जिला महोबा-छह चिकित्सक
क्रम
चिकित्सक
तैनाती स्थल
अनुपस्थिति
1
डॉ. ईशान दीक्षित
जिला चिकित्सालय
करीब दो साल
2
डॉ. धर्मेंद्र सिंह गुर्जर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी 2 साल 11 माह
3
डॉ. पवन कुमार राजपूत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी 9 माह
4
डॉ. विजय सिंह निरंजन पीएचसी भरवारा, पनवाड़ी दो साल 11
5
डॉ. मानस महेश्वरी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर
एक साल 8 माह
6
डॉ. श्वेता मिश्रा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी
4 साल 1 माह
---
वर्जन
शासन को मंडल के सभी जिलों में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों की सूची भेजी गई है। 29 चिकित्सक ऐसे हैं जो बिना सूचना अनुपस्थित हैं। वहीं पांच त्यागपत्र या वीआरएस देकर चले गए, हालांकि इसे स्वीकृत नहीं किया गया है। शासन स्तर से ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
-डॉ. अभय सिंह, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, चित्रकूटधाम मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article