फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   280 villages will get new secretariat

280 गांवों को मिलेंगे नए सचिवालय

Mon, 01 Feb 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
280 villages will get new secretariat
बांदा के जसईपुर गांव में बनाया जा रहा मिनी सचिवालय। - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड में गांव की नई सरकार के लिए मिनी सचिवालय बनाने का कार्य तेजी से हो रहा है। सातों जिलों में कुल 280 भवनों का निर्माण चल रहा है। अब पंचायत चुनाव नजदीक आ जाने पर शासन ने सचिवालय भवन तैयार करने के लिए 30 मार्च की लक्ष्मण रेखा खींच दी है। विभागीय दावों के मुताबिक, 55 फीसदी निर्माण हो चुका है। शेष 45 फीसदी पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में 2905 ग्राम पंचायतें थीं। नए परिसीमन में यह घटकर 2889 रह गई हैं। इनमें 280 ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय (ग्राम पंचायत भवन) नहीं थे या जर्जर हो गए थे। शासन ने अक्तूबर माह में इन ग्राम पंचायतों में मिनी ग्राम सचिवालय बनवाने के आदेश जारी किए थे। निर्माण कार्य चल रहा है। अब पंचायत चुनाव अप्रैल में संभावित हैं। इन भवनों को इससे पहले बनकर तैयार किया जाना है। शासन ने इसके लिए 30 मार्च तक निर्माण पूरा करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए मार्च के पूर्व इन्हें पूरा करने के आदेश दिए थे। शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि चुनाव के बाद नई ग्राम पंचायतों की बैठक मिनी सचिवालय में ही होगी। इसके पूर्व निर्माण पूरा न किया गया तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन आदेशों के बाद निर्माण में तेजी आई है। दावा किया जा रहा कि बुंदेलखंड में 168 सचिवालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। शेष 112 का निर्माण 55 फीसदी पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा अव्वल, बांदा रहा फिसड्डी
महोबा जनपद में 96 फीसदी सचिवालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके विपरीत मंडल मुख्यालय बांदा में मात्र 24 फीसदी सचिवालय भवनों का निर्माण पूरा हुआ है। हमीरपुर में 43, चित्रकूट में 59, झांसी में 70, जालौन में 67 व ललितपुर में 40 फीसदी निर्माण हुआ है।

30 मार्च के पहले तैयार हो जाएंगे सचिवालय
मिनी ग्राम सचिवालयों का निर्माण हर हाल में 30 मार्च के पहले पूरा करा लिया जाएगा। 55 फीसदी से अधिक पंचायत भवन बनकर तैयार हो गए हैं। अन्य में लेंटर व छपाई, पुताई आदि का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप गांव की नई ग्राम पंचायत की बैठकें नए भवनों में ही होगी। पुराने सचिवालय भवनों को मरम्मत व रंगाई पुताई कराई जा रही है।
-दिनेश सिंह, उप निदेशक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed