फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   28 trucks seized in illegal transport and overloading

Banda News: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में 28 ट्रक सीज

Thu, 23 Mar 2023 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
28 trucks seized in illegal transport and overloading
बांदा। बालू के अवैध खनन, परिवहन और ओवर लोडिंग के खिलाफ चलाए गए अभियान में 28 ट्रकों का चालान किया गया। इनमें 18 ट्रकों के चालक अभिलेख नहीं दिखा सके। बालू संबंधी रवन्ना भी अधिकारियों को उपलब्ध नहीं करा पाए। पकड़े गए ट्रकों से लगभग 30 लाख रुपये राजस्व वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सुरभि शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज से लेकर कालूकुआं तक चेकिंग अभियान चलाया गया। मार्ग में कुल 28 ट्रक ऐसे मिले जो नियम विरुद्ध परिवहन करते पाए गए। उनका चालान कर पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए। 18 ट्रकों के चालक बालू लोडिंग संबंधी कागजात नहीं दिखा पाए। बताया कि ओवर लोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा। टीम में तहसीलदार पुष्पक, नायब तहसीलदार धनंजय कुमार, खनिज निरीक्षक व कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed