फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   270 seats reserved for women in panchayat elections

पंचायत चुनाव में 270 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

Sun, 06 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 06 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
270 seats reserved for women in panchayat elections
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सीटों पर 33 फीसदी से ज्यादा कब्जा महिलाओं का होगा। इन तीन पदों की संख्या 799 है। इसमें महिलाओं के लिए 270 सीटें आरक्षित की गईं हैं। आरक्षण के नए प्रस्ताव लगभग तैयार हैं। रविवार की रात त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विभाग ने अधिकृत सूची जारी कर दी।
विज्ञापन


छह सितंबर रविवार को विकास भवन स्थित पंचस्थानिक कार्यालय में अधिकारी आरक्षण सूची को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज करते रहे। रात 7 बजे के बाद सूची जारी कर दी गई। जिला पंचायत सदस्य में जनपद के 30 वार्डों में 11 वार्ड सामान्य श्रेणी (अनारक्षित) रखे गए हैं।
विज्ञापन


तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए और चार वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे। पांच वार्ड पिछड़ा वर्ग के खाते में जाएंगे। तीन वार्डों में पिछड़ा वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। चार वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्यों का प्रस्तावित आरक्षण
सामान्य वार्ड (अनारक्षित) : वार्ड-1 कमासिन प्रथम, वार्ड-4 बबेरू प्रथम, वार्ड-9 तिंदवारी प्रथम, वार्ड-10 तिंदवारी द्वितीय, वार्ड-18 महुआ प्रथम, वार्ड-19 महुआ द्वितीय, वार्ड-20 महुआ तृतीय, वार्ड-21 महुआ चतुर्थ, वार्ड-22 नरैनी प्रथम, वार्ड-23 नरैनी द्वितीय, वार्ड-27 बिसंडा प्रथम।

अनुसूचित जाति महिला : वार्ड-2 कमासिन द्वितीय, वार्ड-5 बबेरू द्वितीय, वार्ड-28 बिसंडा द्वितीय। अनुसूचित जाति : वार्ड-8 बबेरू पंचम, वार्ड-15 बड़ोखर खुर्द द्वितीय, वार्ड-25 नरैनी चतुर्थ, वार्ड-26 नरैनी पंचम। पिछड़ा वर्ग : वार्ड-3 कमासिन तृतीय, वार्ड-12 जसपुरा प्रथम, वार्ड-13 जसपुरा द्वितीय, वार्ड-14 बड़ोखर खुर्द प्रथम, वार्ड-30 बिसंडा चतुर्थ।


पिछड़ा वर्ग महिला : वार्ड-6 बबेरू तृतीय, वार्ड-11 तिंदवारी तृतीय, वार्ड-24 नरैनी तृतीय। महिला के लिए आरक्षित : वार्ड-7 बबेरू चतुर्थ, वार्ड-16 बड़ोखर तृतीय, वार्ड-17 बड़ोखर चतुर्थ, वार्ड-29 बिसंडा तृतीय।

ब्लाक प्रमुखों के लिए प्रस्तावित आरक्षण
कमासिन- अनुसूचित जाति महिला
बबेरू- अनुसूचित जाति
तिंदवारी- पिछड़ा वर्ग महिला
महुआ- पिछड़ा वर्ग
बिसंडा- महिला
जसपुरा- सामान्य
बड़ोखर खुर्द- सामान्य
नरैनी- सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed